
मुंबई. कोरोना काल में जहां बुरी खबरें सुनने को मिल रही है वहीं, कुछ अच्छी खबरें भी सामने आई है। कुछ दिन पहले ही करीना कपूर और सैफ अली खान अपने घर आने वाले नए मेहमान की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी। वहीं, गुरुवार को क्रिकटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी कुछ ऐसी ही खुशखबरी सभी के साथ शेयर की। अनुष्का की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैन्स के साथ फ्रेंड्स और सेलेब्स ने भी शुभकामनाएं दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर करीना-सैफ के बेटे तैमूर अली खान को लेकर मीम्स बनने लगे। सोशल मीडिया #TaimurAliKhan तेजी से ट्रेंड कर रहा है।
बता दें कि सैफ का बेटा तैमूर सबसे फेमस स्टार किड्स में से एक है। फोटोग्राफर्स हमेशा ही तैमूर की फोटोज क्लिक करने के लिए क्रेजी रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर मीम्स बन रहे हैं कि विराट-अनुष्का के बच्चे के आने से तैमूर की अहमियत कम हो जाएगी।
एक ने विराट-अनुष्का को टैग करते हुए लिखा- लगता है अब अनुष्का-विराट का बेबी तैमूर की पॉपुलैरिटी पर संकट डालेगा। बता दें कि एक बार तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर ने इंटरव्यू में कहा था- अगर विराट-अनुष्का का बेबी आ गया तो तैमूर का चार्म खत्म हो जाएगा। इस पर उनकी बहू करीना कपूर ने कहा था- मुझे भी ऐसी ही उम्मीद है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।