
एंटरटेनमेंट डेस्क. द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की 15वीं राष्ट्रपति बनी। आपको बता दें कि इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली वे देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। द्रौपदी को राष्ट्रपति बनने पर आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तर ने उन्हें बधाई दी। कंगना रनोट (kangana ranaut) ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा- बधाई मैडम प्रेसिडेंट। वुमन पावर भारत की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (पहली व्यक्ति जो आदिवासी बैकग्राउंड से आती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर पहुंची हैं ), देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति। वहीं, अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर कर लिखा- बधाई मैडम प्रेसिडेंट।
अनुपम खेर सहित इन सेलेब्स ने भी दी बधाई
अनुपम खेर ने लिखा- पिछले कुछ दिनों से एक वाक्य मेरे मन में बार-बार गूंज रहा है। आज सोचा लिख ही दूं! मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक #DraupadiMurmu जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं जय हिंद! मनोज मुंतशीर ने लिखा- एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया, कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं। ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है। देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। #DraupadiMurmu.तमन्ना भाटिया ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा- भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति। सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने लिखा- ये भारत के लिए ऐतिहासिक पल है । देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति चुनने के लिए मैम द्रौपदी को बहुत बहुत बधाई। हमारे महान देश के राष्ट्रपति पद तक की आपकी जर्नी हर भारतीय और इससे भी अधिक 110 मिलियन जनजातीय आबादी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।
- एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को गुरुवार को मतगणना की समाप्ति के बाद ऑफिशिली देश की 15वीं राष्ट्रपति घोषित किया गया है। मुर्मू को 2,824 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 1,877 वोट मिले। 18 जुलाई को हुए मतदान में कुल 4,809 सांसदों और विधायकों ने वोट डाला। राज्यसभा के महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी को प्रमाण पत्र सौंपा। मुर्मू की जीत पर उनके पैतृक निवास ओडिशा के रैरंगपुर गांव में जश्न की लहर है।
ये भी पढ़ें
जानें कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन हैं द्रौपदी मुर्मू, संपत्ति के अलावा इतने लाख की देनदारी भी
द्रौपदी मुर्मू से शादी के लिए अड़ गए थे उनके होनेवाले पति, गांव में ही बैठ गए थे धरने पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।