Lata Mangeshkar के निधन से सदमे में है ये म्यूजिक डायरेक्टर, कहा- वो सिर्फ सिंगर नहीं, हिंदुस्तान की आत्मा थीं

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली।  प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों ने लताजी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने लताजी को हिंदुस्तानी म्यूजिक की आत्मा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Asianet News Hindi | Published : Feb 6, 2022 9:14 AM IST / Updated: Feb 06 2022, 02:55 PM IST

मुंबई। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर लता मंगेशकर ने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम 6 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर बॉलीवुड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति और अलग-अलग क्षेत्र की हस्तियों ने लताजी के निधन पर गहरा दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है। म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने लताजी को हिंदुस्तानी म्यूजिक की आत्मा बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लताजी की कमी हमेशा खलेगी : 
लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान (AR Rahman) भी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने फिल्म 'दिलसे' में साथ काम किया था। एआर रहमान ने कहा- लताजी सिर्फ एक सिंगर और आइकॉन नहीं बल्कि वो इस देश और हिंदुस्तानी म्यूजिक की आत्मा थीं। उनकी कमी हमेशा खलेगी। मैं लता दीदी की एक तस्वीर देखकर रात भर जागता था और प्रेरित होता था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनके साथ कुछ गाने रिकॉर्ड करने का मौका मिला। उन्होंने अलग-अलग भाषाओं में ढेरों गाने गाए। उनकी आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी। इससे पहले उन्होंने लताजी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया- प्यार, सम्मान और प्रार्थना।

Latest Videos

पीएम मोदी ने भी जताया शोक : 
लताजी (Lata Mangeshkar) के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा- मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गईं हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

उनकी धुन अमर रहेगी : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए कहा- सदियों में एक बार ही ऐसे कलाकार का जन्म होता है। लता दीदी (Lata Mangeshkar) एक असाधारण इंसान थीं, जो गर्मजोशी से भरी हुई थीं। दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई हैं। लेकिन उनकी धुन अमर रहेंगी, अनंत काल तक गूंजती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

लता जी को गाते हुए 80 साल हुए थे पूरे : 
स्वर साम्राज्ञी की उपाधि से सम्मानित लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को बॉलीवुड में गाते हुए 80 साल पूरे हो चुके थे। भारत रत्न से सम्मानित 92 साल की लता मंगेशकर ने ये बात खुद दिसंबर, 2021 में फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था- 16 दिसंबर 1941 को, ईश्वर का, पूज्य माई और बाबा का आशीर्वाद लेकर मैंने रेडियो के लिए पहली बार स्टूडियो में 2 गीत गाए थे। आज इस बात को 80 साल पूरे हो रहे हैं। इन 80 सालों में मुझे जनता का असीम प्यार और आशीर्वाद मिला है, मुझे विश्वास है कि आपका प्यार, आशीर्वाद मुझे हमेशा यूं ही मिलता रहेगा।

"

ये भी पढ़ें : 

Lata Mangeshkar Passes Away: कोरोना के बाद निमोनिया ने ली लता मंगेशकर की जान, हमेशा के लिए मौन हुई सुरीली आवाज

Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती यादों से है लिपटी

Lata Mangeshkar ने अपनी इस कीमती चीज का करवाया है बीमा, इंश्योरेंस की लिस्ट में ये सितारे भी शामिल

Deepika Padukone संग रोमांस करने वाले एक्टर ने कहा- नहीं पता था कि फिल्म में इस हद तक बोल्ड सीन होंगे, PHOTOS

Puja Banerjee Birthday: 15 साल की उम्र में घर छोड़कर भाग गई थी पूजा बनर्जी, जानें कैसे पहुंची इस मुकाम तक

Abhishek Bachchan Birthday: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अभिषेक बच्चन, पर पत्नी Aishwarya Rai उनसे कहीं आगे

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में जनसभा को संबोधित किया
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
घूंघट वाली महिला सरपंच का फर्राटेदार अंग्रेजी भाषण, IAS Tina Dabi भी सुनकर रह गई दंग
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों