SHOCKING: अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत इतनी कि आ जाएगी 7 सीटर लग्जरी SUV

Published : Nov 27, 2022, 02:04 PM IST
SHOCKING: अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत इतनी कि आ जाएगी 7 सीटर लग्जरी SUV

सार

अरिजीत सिंह को फिल्म 'पद्मावत' में गाए उनके गाने 'बिनते दिल' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। वे 6 बार के फिल्मफेयर (तुम ही हो, सूरज डूबा है, ए दिल है मुश्किल, रोके न रुके नैना, ए वतन और कलंक के लिए) अवॉर्ड विजेता भी हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. अरिजीत सिंह (Arijit Singh) आज के दौर के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। उनकी आवाज़ का हर कोई दीवाना है और यही वजह है कि आज उनके कॉन्सर्ट के टिकट 16 लाख रुपए तक में बिक रहे हैं। यह इतनी बड़ी कीमत है, जितने में हुंडई की लग्जरी SUV एल्केजार कार आ जाएगी। जी हां, 7 सीटर एल्केजार की एक्सशोरूम कीमत लगभग 15.89 लाख रुपए से शुरू हो जाती है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो यह सही है। बताया जा रहा है कि अरिजीत सिंह अगले साल जनवरी में पुणे के 'द मिल्स' रेस्टोरेंट में परफॉर्म करेंगे और इसके टिकट रेट तय कर लिए गए हैं।

999 रुपए से शुरू हुई टिकट की कीमत

एक रिपोर्ट के मुताबिक़, अरिजीत सिंह के पुणे कॉन्सर्ट के लिए स्टैंडिंग एरिया के टिकट 999 रुपए से शुरू हुए हैं और प्रीमियम लाउंज के टिकट 16 लाख रुपए तक पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रीमियम लाउंज वन के टिकट की कीमत 16 लाख रुपए हैं, जिसमें 40 लोग बैठ सकते हैं।  टिकट की इस कीमत में खाना (तीन वेज और तीन नॉन वेज स्टार्टर्स, 2 वेज और 2 नॉन वेज मेन कोर्स और एक इंटरनेशनल डेजर्ट), प्रीमियम शराब के साथ बियर भी शामिल है, जो कि अनलिमिटेड है। अरिजीत सिंह का यह लाइव कॉन्सर्ट 27 जनवरी को शाम 5 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा।

ऐसी है कॉन्सर्ट के बाकी टिकट की कीमत

ट्वीटर पर वायरल हो रहीं कुछ पोस्ट में टिकट के बाकी रेट भी बताए गए हैं। स्टैंडिंग कैटेगरी में 999 रुपए के बाद 1999 रुपए  (सिल्वर), 3999 रुपए (गोल्ड) शामिल हैं। सिटिंग कैटेगरी के टिकट 4999 रुपए से शुरू हुए हैं। जो प्लेटिनम और डायमंड कैटेगरी में बांटे गए हैं। प्लेटिनम के 4999 रुपए में और डायमंड कैटेगरी के टिकट 8999 रुपए में बेचे जा रहे हैं। लाउंज को चार पार्ट में डिवाइड किया आया है। लाउंज 1 के टिकट 16 लाख रुपए, लाउंज 2 के टिकट 14 लाख रुपए, लाउंज 3 के टिकट 12 लाख रुपए और लाउंज 4 टिकट 10 लाख रुपए में बेचे जा रहे हैं।

कई पॉपुलर गानों के सिंगर अरिजीत सिंह

बात अरिजीत सिंह की करें तो 35 साल के इस सिंगर को हिंदी और बंगाली भाषा के गानों के साथ देश की अन्य भाषाओं में गाने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने रियलिटी शो फेम गुरुकुल में पार्टिसिपेट कर अपने करियर की शुरुआत की थी, जो 2005 में टेलीकास्ट हुआ था। उन्हें पहचान 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी 2' के गानों 'तुम ही हो' और 'चाहूं मैं या ना' से मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड', 'मैं रंग शरबतों का', 'कभी जो बादल बरसे', 'मस्त मगन', 'सूरज डूबा है', 'आयत', 'बोलना', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'फिर भी तुमको चाहूंगा', 'बेखयाली', 'हीरिये' और 'डांस का भूत' जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

और पढ़ें...

मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसा है अरबाज की गर्लफ्रेंड का रिश्ता, जॉर्जिया एंड्रियानी ने खुद किया खुलासा

Box Office: वरुण धवन की 'भेड़िया' ने 2 दिन में जितने कमाए, उतने अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने एक दिन में ही बटोरे

क्या 'Bigg Boss' में होगी मिया खलीफा की एंट्री? जानिए पोर्न स्टार का जवाब

'साड्डा हक़' के अभिनेता परम सिंह ने झेला काउच का दर्द, बोले- वह मेरे साथ संबंध बनाना चाहता था

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम