मशहूर सिंगर Bappi Lahiri का निधन, 69 की उम्र में मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बप्पी दा का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 16, 2022 2:25 AM IST / Updated: Feb 16 2022, 02:50 PM IST

मुंबई. बॉलीवुड को 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक से रूबरू करवाने वाले संगीतकार बप्पी लाहिड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। वे 69 साल के थे। उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बप्पी लहरी का निधन रात करीब 11 बजे हुआ। बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज क्रिटी केयर अस्पताल में चल रहा था। बप्पी साहब एक अलग आवाज और संगीत के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उनकी एक और पहचान हैं, वो है सोने के ढेर सारे गहने पहनना।  दरअसल, मशहूर सिंगर को गोल्ड से लगाव इसलिए क्योंकि वो इसे अपना लक यानी भाग्य मानते हैं।उन्होंने अपने कॅरियर में कई हिट सॉन्ग गाए हैं। साथ ही कई रिएलिटी शो बतौर जज भी किए हैं। लेकिन मशहूर सिंगर का ये लग राजनीति में काम नहीं आया। बप्पी लहरी के जाने से फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। 


संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके
बता दें कि इस महीने संगीत जगत को एक के बाद एक बड़े झटके लगे हैं। बप्पी लहिरी से पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। वहीं, मंगलवार को बंगाली सिंगर संध्या  मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Latest Videos


- बप्पी लाहिड़ी ने 70 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और 80 के दशक में वे छाए रहे। हर फिल्म में गाने के लिए वे निर्माताओं की पहली पसंद रहे। उन्हें  पहचान साल 1975 में आई फिल्म 'ज़ख्मी' से मिली।


-  बप्पी दा के गाए गीत 'बंबई से आया मेरा दोस्त, आई एम ए डिस्को डांसर, जूबी-जूबी, याद आ रहा है तेरा प्यार, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, आज भी लोगों की जुबां पर चढ़े रहते हैं।

- कुछ महीने खबर आई थी उनकी आवाज चली गई है। लेकिन ये अफवाह थी। उन्होंने खुद सामने आकर कहा था कि वे ठीक है और उनकी आलाज भी सही सलामत है।

 

ये भी पढ़ें
Bappi Lahiri Death: कई बीमारियों से थे पीड़ित, मुंबई के अस्पताल में चल रहा था इलाज, हुआ था कोरोना भी

Lara Dutt Wedding Anniversary: 9 साल तक विदेशी एक्टर को डेट करने के बाद लारा दत्ता ने थामा इनका हाथ 

पापा को बर्थडे विश करने पहुंची Kareena Kapoor का दिखा कातिलाना अंदाज, Neetu Singh भी नजर आई बिंदास

Shoma Anand Birthday:सेक्सी अदाओं से नहीं बना काम तो 'बदमाश बहू' बन कमाया नाम, जानें शोमा से जुड़ी कहानियां

Jodha Akbar@14: करोड़ों में बना Aishwarya Rai-Hrithik Roshan की मूवी का सेट, हथनियों का भी हुआ था ऑडिशन 

Kareena और Karishma Kapoor में कौन ज्यादा तेज, पापा रणधीर कपूर खुद कर चुके हैं बेटियों को लेकर ये बड़े खुलासे

Share this article
click me!

Latest Videos

PM Modi LIVE: अहमदाबाद में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन
'अगले 25 साल और ...' गुजरात में PM Modi के ऐलान के बाद हैरान हुई पूरी दुनिया
PM Modi LIVE: अहमदाबाद मेट्रो रेल परियोजना का उद्घाटन किया, मेट्रो में किया सफर
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
घर में घुसकर कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल ने रेप की धमकी देने वाले को सिखाया सबक