J&K को लेकर 'बेगम जान' की इस एक्ट्रेस ने लिखी इमोशनल पोस्ट, सरकार से की एक अपील

Published : Aug 08, 2019, 12:22 PM ISTUpdated : Aug 08, 2019, 12:25 PM IST
J&K को लेकर 'बेगम जान' की इस एक्ट्रेस ने लिखी इमोशनल पोस्ट, सरकार से की एक अपील

सार

'गेम', 'इशकजादे', 'फीवर' और 'बेगम जान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस गौहर खान एक मॉडल भी हैं। इसके अलावा वो टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 10,11 और 12 में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं। बता दें, एक्ट्रेस ने विद्या बालन स्टारर फिल्म 'बेगम जान' में रुबिना का रोल प्ले किया था। 

नई दिल्ली. जम्मू और कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद से देश भर में कहीं खुशी का माहौल है तो कोई इस फैसले पर नाराजगी जता रहा है। J&K को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने इमोशनल पोस्ट लिखी और सरकार से वहां के लोगों को सुवाधाएं मुहैया कराने की अपील की। उन्होंने एक साथ दो ट्वीट किए। 

पहले ट्वीट में लिखा, 

गौहर खान ने सरकार से अपील करते हुए लिखा, "भारत सरकार से अनुरोध है कि पूरे राज्य में संचार सुविधाओं को वापस पहले जैसा कर दिया जाए। वहीं भी परिवार रहते हैं, जो अपने रिश्तेदारों व सगे संबंधियों से जुड़ना चाहते हैं। बच्चे भी रो रहे हैं, क्योंकि वे अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। काफी दिन गुजर गए हैं।" 

 

दूसरे ट्वीट में सरकार से किए सवाल

एक्ट्रेस ने इसी के साथ ही दूसरा ट्वीट किया और लिखा, हां, कश्मीर में कर्फ्यू लगाया गया है लेकिन इतने लंबे समय तक के लिए क्यों ? असल में वे भी इंसान हैं और अब तो उनके पास किसी भी तरीका का विशेषाधिकार भी नहीं है, लेकिन वे अब भी वहां के नागरिक हैं या फिर उनके पास मूलभूत सुविधाओं का कोई अधिकार नहीं है ?

 

गौहर खान मॉडल और एक्ट्रेस हैं

'गेम', 'इशकजादे', 'फीवर' और 'बेगम जान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस गौहर खान एक मॉडल भी हैं। इसके अलावा वो टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस 10,11 और 12 में बतौर गेस्ट नजर आ चुकी हैं। बता दें, एक्ट्रेस ने विद्या बालन स्टारर फिल्म 'बेगम जान' में रुबिना का रोल प्ले किया था। इनके रोल को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ranabaali Movie Review: कैसी है विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना की 'रणबाली'? खटकती है यह एक चीज़
Jailer 2 Collection Day 1: रजनीकांत की 'जेलर 2' की दमदार शुरुआत! पहले दिन ही हुई 100 करोड़ पार