बिहार के एक्टर की संदिग्ध हालत में मुंबई में मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाया जांच नहीं करने का आरोप

Published : Sep 29, 2020, 06:32 PM IST
बिहार के एक्टर की संदिग्ध हालत में मुंबई में मौत, परिवार ने पुलिस पर लगाया जांच नहीं करने का आरोप

सार

बिहार के एक्टर अक्षत उत्कर्ष ने रविवार की रात अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के अनुसार वे मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार शव बिहार ले गया। इस मामले में परिवार ने मुंबई पुलिस पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार ने अक्षत की मौत को संदिग्ध बताया है।

मुंबई. बिहार के एक्टर अक्षत उत्कर्ष (akshat utkarh) का मुंबई में निधन हो गया है। कई न्यूज वेबसाइटों के मुताबिक अक्षत एक प्रायवेट कंपनी में काम करने के साथ-साथ एक्टिंग भी कर रहे थे। अक्षत ने रविवार की रात अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रिपोर्ट के अनुसार वे मूल रूप से मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को परिवार को सौंप दिया, जिसके बाद परिवार शव बिहार ले गया। इस मामले में परिवार ने मुंबई पुलिस पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया है। परिवार ने अक्षत की मौत को संदिग्ध बताया है।


पिता से की थी आखिरी बार बात
मृतक के मामा रणजीत सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि अक्षत ने आखिरी बार रविवार रात करीब 9 बजे अपने पिता से बात की थी। हालांकि, बाद में उस रात उन्हें अक्षत के निधन की खबर मिली। मुंबई पुलिस ने बताया है कि अक्षत की मुंबई के अंधेरी इलाके में अपने आवास पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मामला दर्ज करने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम होने के बाद उनकी बॉडी उनकी फैमिली को सौंप दी गई है।


भोजपुरी फिल्मों में काम करना चाहते थे अक्षत
आपको बता दें कि लखनऊ से एमबीए की पढ़ाई करने वाले अक्षत भोजपुरी फिल्मों में किस्मत आजमाने मुंबई आए थे। उनके चाचा विक्रम किशोर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि अक्षत के साथ एक दूसरी स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस स्नेहा चौहान रहती थी। अक्षत की मौत के बारे में उनकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को सूचना दी थी। उनके मुताबिक अक्षत मुंबई में प्रायवेट कंपनी में जॉब करने के साथ ही एक्टिंग भी कर रहे थे। अपकमिंग फिल्म 'लिट्टी चोखा' में उन्होंने रोल भी किया था। मुंबई पुलिस की मानें तो उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar के रैपर Flipperachi आ रहे भारत, इस शहर में होगा पहला लाइव कंसर्ट
Payal Gaming का किसने किया था प्रायवेट वीडियो लीक, सायबर क्राइम ने सुलाझाई गुत्थी?