Cannes 2022 से पहले दीपिका पादुकोण इस इवेंट में बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख रणवीर सिंह भी हुए घायल

Published : May 15, 2022, 03:28 PM IST
Cannes 2022 से पहले दीपिका पादुकोण इस इवेंट में बिखेरा हुस्न का जलवा, तस्वीरें देख रणवीर सिंह भी हुए घायल

सार

दीपिका पादुकोण इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में बतौर जूरी वो शामिल होने वाली हैं। कान्स 17 मई से 28 मई तक चलेगा। इससे पहले दीपिका लूई वीटॉन  इवेंट में शामिल होने के लिए कैलिफॉर्निया पहुंचीं। 

मुंबई. इंटरनेशनल स्टार बन चुकी दीपिका पादुकोण  मशहूर ब्रांड लूई वीटॉन (Louis Vuitton) का ब्रांड अंबेसडर बनी हैं। इंटरनेशल ब्रांड लूई वीटॉन के इवेंट में शामिल होने के लिए अदाकारा कैलिफॉर्निया पहुंची। यहां उन्होंने इस ब्रांड के बूट पहनकर जब रैंप वॉक किया तो लोगों की निगाहें इनपर टिक गई। वहीं दीपिका भी लूई वीटॉन का अंबेसडर बनकर बहुत खुश हैं।

लूई वीटॉन इवेंट से दीपिका पादुकोण की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस इवेंट में ब्लू-येलो लॉन्ग टी-शर्ट के साथ ब्लैक ओवरसाइज जैकेट पहना है। इसके साथ ही उन्होंने ब्राउन कलर का लॉन्ग बूट कैरी करते हुए लुक को कंप्लीट किया है। दीपिका ने अपने बालों को मेसी लुक देते हुए बन बनाया है। हाथ में वो इसी ब्रांड का पर्स लिए हुए हैं।

रणवीर भी दीपिका पर हुए फिदा

दीपिका पादुकोण की इंटनेशनल लुक को देखकर फैंस जहां दिल हार रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह भी अपनी पत्नी के इस उपलब्धि पर खासे खुश हैं। उन्होंने एक्ट्रेस की एक तस्वीर पर डीपी लिखते हुए हार्ट का इमोजी शेयर किया।

दीपिका को पसंद आया इवेंट लोकेशन

दीपिका पादुकोण सैन डियागो कैलिफोर्निया में लुइस विटॉन के क्रूज शो 2023 में शामिल हुईं। उन्होंने इवेंट के बारे में कहा कि बहुत ही खूबसूरत जगह पर इसका आयोजन किया गया। मेरे पास इसे बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं है।

कान्स में दीपिका का दिखेंगा ग्लैमरस अवतार

बता दें कि दीपिका पादुकोण कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022(Cannes Film Festival 2022) में शामिल होने के लिए जल्द ही फ्रांस रवाना होंगी। इस समारोह में बतौर जूरी वो नजर आएंगी। उन्हें ये खास सम्मान उनके फिल्मों में दिए गए योगदान को देखते हुए मिला है। कान्स में वो अपने सफर की शुरुआत 2010 में की थी। इसके बाद वो कई बार रेड कारपेट पर अपने हुस्न से बिजलियां गिरा चुकी हैं।  गौरतलब है कि इस साल कान्स 2022 (cannes 2022) में भारतीय सिनेमा को कंट्री ऑफ ऑनर की तरह सम्मानित किया जाएगा।

और पढ़ें:

आलीशान घर और लग्जरी कार नहीं ले पाएंगे कभी पंकज त्रिपाठी, एक्टर ने खुद बताई इसके पीछे की वजह

अपने जन्मदिन पर रोमांटिक हुई Sunny Leone, पति डेनियल वेबर को लिप किस करती शेयर की तस्वीरें

'दंगल गर्ल'सान्या मल्होत्रा ने बिकिनी में स्कूबा डाइविंग के लिए मजे, Video देख फैंस हुए मदहोश

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम