
मुंबई. फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और शिबानी दांडेकर (Shibani Dandekar) शादी के बंधन में बंधने वाले है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि कपल 21 फरवरी शादी के बंधन में बंधेगा। लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों 19 फरवरी को मराठी रीति रिवाज से भी शादी कर सकते हैं। इस शादी में दोनों के परिवारवाले और खास दोस्त शामिल होंगे। दोनों की शादी की तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी है। आपको बता दें कि ये शादी एकदम प्राइवेट होगी। फरहान अपने खंडाला वाले फार्म हाउस में महाराष्ट्रीय रीति-रिवाज से शिबानी के साथ शादी के बंधन बंधेंगे। दोनों का परिवार 18 फरवरी को वेडिंग वेन्यू पर पहुंच जाएगा। हाल ही में फरहान ने बैचलर पार्टी एन्जॉय की थी। बता दें कि दोनों पिछले 4 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
जावेद अख्तर ने किया था कन्फर्म
आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कम्फर्म किया था कि फरहान और शिबानी शादी के बंधन में बंध रहे हैं। उन्होंने कहा था- हां शादी हो रही है और इसकी तैयारियां वेडिंग प्लानर्स कर रहे हैं। वहीं, पहले खबर आई थी कि दोनों मार्च में कोर्ट मैरिज करेंगे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों अप्रैल में धूमधाम से शादी करेंगे। लेकिन फिर प्लान में चेंज हो गया।
लंबे समय से कर रहे डेट
आपको बता दें कि फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर एक-दूसरे को लंबे समय डेट कर रहे हैं। कुछ समय तक सबसे छुपाने के बाद दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया था। आपको बता दें कि फरहान अख्तर पत्नी अधुना से अलग हो चुके हैं। दोनों की 2000 में शादी हुई थी और ये 17 साल चली। 2017 में दोनों ने आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। दोनों ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में लिखा था- मैं और अधुना आपसी रजामंदी से अलग हो रहे हैं। हमारे बच्चे हमारी प्रायोरिटी रहेंगे। उनकी देख-रेख हम करते रहेंगे। मैं नहीं चाहता कि बेवजह की अटकलों में उन्हें घसीटा जाए। हम यह चाहेंगे कि इस वक्त हमें पूरी प्राइवेसी दी जाए। दोनों की मुलाकात 'दिल चाहता है' के सेट पर हुई थी। अधुना फरहान से छह साल बड़ी हैं। तीन साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी की थी। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।
2001 में शुरू हुआ फरहान का करियर
फरहान अख्तर ने साल 2001 में फिल्म दिल चाहता है से बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, उनका एक्टिंग डेब्यू फिल्म रॉक ऑन (2008) से हुआ था। एक्टर और डायरेक्टर होने के साथ फरहान सिंगर भी हैं। उन्होंने तकरीबन 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान आखिरी बार फिल्म तूफान (Toofaan) में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ मृणाल ठाकुर और परेश रावल अथे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब वे कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा को एक फिल्म बना है जी ले जरा। हालांकि, अब प्रियंका इस फिल्म से अलग हो गई है। मेकर्स नई एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं।
Lara Dutt Wedding Anniversary: 9 साल तक विदेशी एक्टर को डेट करने के बाद लारा दत्ता ने थामा इनका हाथ
पापा को बर्थडे विश करने पहुंची Kareena Kapoor का दिखा कातिलाना अंदाज, Neetu Singh भी नजर आई बिंदास
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।