
मुंबई. दीपिका पादुकोण आज बॉलीवुड में बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं। उन्होंने एक्टिंग में अपने कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'ओम शांति ओम' से की थी। लेकिन इस बात को कोई नहीं जानता होगा कि एक्ट्रेस जब कभी भी कहीं घूमने जाया करती थीं, तो वे होटलों से शैंपू चुरा लाया करती थीं। इस बात का खुलासा उनकी बेस्ट फ्रेंड स्नेहा रामचंदर ने एक पोस्ट लिखकर की। दरअसल, फ्रेंडशिप डे 4 अगस्त,2019 को है। इसी मौके पर उनकी फ्रेंड ने ये पोस्ट शेयर की है।
स्नेहा ने पोस्ट लिखकर पुराने दिनों को किया याद
दीपिका पादुकोण की फ्रेंड स्नेहा रामचंदर फ्रेंडशिप डे पर बेहतरीन पोस्ट लिखी। उसमें उन्होंने एक्ट्रेस से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया। स्नेहा ने लिखा, "दीपिका पादुकोण उन में से एक हैं, जिनसे मैं घंटो बाते कर सकती हूं। प्यार हमेशा उनकी आंखों में दिखता है, जो इस बात कि गवाही देता है कि वो आपका कितना ख्याल रखती हैं। वो हमेशा मेरे लिए होटलों में से शैंपू चुरा लाया करती थीं। वो जब भी कहीं जाती थीं तो वो ऐसा ही करती थीं क्योंकि उन्हें पता था मुझे वो पसंद था। दीपिका को मेरा प्यार और मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि वो मेरे साथ हैं।"
'83' में पति संग निभाएंगी लीड रोल
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी शादी के बाद पहली बार फिल्म '83' में एक साथ नजर आएगी। इसमें भी खास बात तो ये है कि दोनों स्टार्स मूवी में भी पति-पत्नी की भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस एसिड अटैक सरवाइवर की कहानी को लेकर फिल्म 'छपाक' में भी नजर आएंगी। इसमें एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी की कहानी को दिखाया गया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।