रूक नहीं रहा हिंदी भाषा को लेकर विवाद, अब कर्नाटक के 2 नेताओं ने की अजय देवगन की जमकर खिंचाई

अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच हिंदी भाषा को लेकर चल रहा विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में कर्नाकट के दो नेता भी कूद पड़े है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Apr 28, 2022 6:40 AM IST

मुंबई. हिंदी भाषा को लेकर कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) के बयान पर अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मुंह तोड़ जवाब दिया था। इसके बाद से ये विवाद और बढ़ गया और अब इसमें कर्नाटक के दो पूर्व सीएम भी कूज पड़े और उन्होंने अजय देवगन की जमकर खिंचाई कर डाली। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा नहीं है। दरअसल, अजय देवगन के इस दावे पर कि हिंदी भारत की राष्ट्रीय भाषा है, विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं कर्नाटक नेताओं ने अजय से रियलिटी तक चेक करने को कह दिया। इस पर नेताओं ने एक के बाद ट्वीट भी किए।


पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने लिखा ये
पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट कर लिखा- हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा कभी नहीं थी और न कभी होगी। हमारे देश की भाषाई विविधता का सम्मान करना हर भारतीय का कर्तव्य है। वहीं, जनता दल (सेक्युलर) के एचडी कुमारस्वामी ने कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के बयान का समर्थन किया कि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है और अजय देवगन पर हमला करते हुए उन्हें भाजपा का मुखपत्र बुलाया। उन्होंने एक ट्वीट में कहा- अजय देवगन को यह रियलाइज करना होगा कि कन्नड़ सिनेमा हिंदी सिनेमा को पीछे छोड़ रहा है। कन्नड़ियों की वजह से हिंदी सिनेमा को ग्रोथ मिल रही है। उन्हें ये नहीं भूलना चाहिए कि उनकी फिल्म फूल और कांटे बेंगलुरू में एक साल चली थी। वहीं, उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा- एक्टर किच्चा सुदीप ने कहां कि हिंदी राष्ट्रीय भाषा नहीं है बिल्कुल सही है। उनके बयान में किसी भी तरह की कोई गलती नहीं है। अजय देवगन का नेचर हाइपर है और ये उनके हास्यस्पद बिहेवियर को दर्शाता है। एचडी कुमारस्वामी ने एक ट्वीट में लिखा- केंद्र में हिंदी आधारित पॉलिटिकल पार्टी शुरू से ही रिजनल भाषाओं को नष्ट करने का प्रयास करते रहे है। वहीं, चौंकाने वाली बात यह कि क्षेत्रीय भाषाओं की शुरुआत करने वाली कांग्रेस को भाजपा साथ रखे हुए है। 


हिंदी भाषा को लेकर ऐसे शुरू हुआ था विवाद
हिंदी भाषा को लेकर बुधवार को विवाद शुरू हुआ था। दरअसल, एक इवेंट में किच्चा सुदीप से एक शख्स ने कहा कि एक पैन इंडिया फिल्म कन्नड़ में बनाई है, तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा- मैं यहां सही करना चाहता हूं कि हिंदी अब राष्ट्रीय भाषा नहीं है। बॉलीवुड आज भी पैन इंडिया फिल्म बना रहा जो तेलुगु-तमिल में अच्छा परफॉर्म नहीं कर रही है। हम जो फिल्में बनाते है उसे पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। उनके इसी बयान पर अजय देवगन ने पलटवार किया करते हुए कहा था- मेरे भाई किच्चा सुदीप आपके हिसाब से अगर हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है तो आप अपनी भाषाओं की फिल्मों को हिंदी में डब क्यों करते है। हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है और राष्ट्र थी और हमेशा रहेगी।

 

ये भी पढ़ें
हिंदी को लेकर साउथ विलेन Kiccha Sudeep ने कही ऐसी बात, भड़क गए अजय देवगन  

Share this article
click me!