
एंटरटेनमेंट डेस्क. देश-दुनिया में आज यानी 13 अक्टूबर को करवा चौथ (Karwa Chauth 2022) का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आमजन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस त्योहार को पूरी शिद्दत के साथ मनाते हैं। इसी बीच करवा चौथ के मौके पर हेमा मालिनी (Hema Malini) ने अपनी पोस्ट के जरिए सभी को बधाई दी और इमोशनल मैसेज शेयर किया। उन्होंने कुछ मिनट पहले अपने ट्विटर पर फोटो शेयर कर लिखा- आज सबसे खास त्योहार करवा चौथ है। महिलाओं द्वारा अपने पति के कल्याण और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूरे दिन का उपवास रखा जाता है, जो रात में चांद देखने के बाद ही टूटता है। वही, मॉर्डन डेज में हम देखते हैं कि कई युवा पुरुष भी अपनी पत्नियों के साथ उपवास करते हैं, ये वास्तव में सराहनिय है। आपको बता दें कि 73 साल की हेमा मालिनी भी करवा चौथ का पर्व पूरी शिद्दत के साथ मनाती हैं।
42 साल से पति धर्मेंद्र के लिए रख रही व्रत
आपको बता दें कि हेमा मालिनी ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी की थी। शादी के बाद से ही वे पिछले 42 दिनों से करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। कपल की जोड़ी बी-टाउन में काफी मशहूर है। दोनों ने अपनी रिलेशनशिप के शुरुआती दौर में जरूर कुछ मुश्किलों का सामना किया लेकिन अपने रिश्ते पर आंच नहीं आने दी। दोनों एक-दूसरे के साथ डटकर खड़े रहे। कपल की दो बेटियां ईशा और अहाना देओल है। बता दें कि हेमा मालिनी अब फिल्मों से ज्यादा राजनीति में सक्रिय हैं। सिल्वर पर अब वह कम ही नजर आती हैं।
शिल्पा शेट्टी ने की करवा चौथ की तैयारी
बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हर साल अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। इसी बीच शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे मेहंदी लगवाती नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा मेहंदी लगवाते वक्त काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। वहीं, वीडियो में गुजरे जमाने की एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी भी हाथों में लगी मेहंदी को दिखाती नजर आ रही हैं। वहीं, मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वे अपने हाथों में रची मेहंदी दिखाती नजर आ रही है।
- आपको बता दें कि इस साल कई एक्ट्रेसेस पहली बार अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इनमें कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, यामी गौतम, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, ऋचा चड्ढा, शिबानी दांडेकर, शीतल ठाकुर, श्रद्धा आर्या के नाम शामिल हैं।
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड नहीं साउथ BOX OFFICE पर चमकी पूजा हेगड़े, दी इतनी HIT, 3 की कमाई में बन जाए 8 KGF 2
75 करोड़ की Ram Setu के लिए अक्षय कुमार ने वसूली इतनी फीस, जैकलीन-नुरसत की रकम सुन होंगे शॉक्ड
8 PHOTOS: आमिर खान ने छुपाया मुंह, सलमान की हीरोइन ने दिखाया जमकर स्वैग
ट्विस्ट-टर्न्स के कारण लड़ाई-झगड़े पर उतरी TV की ये ऑनस्क्रीन जोड़ियां, चकराया दर्शकों का माथा
सबसे ज्यादा कमाने वाली अक्षय कुमार की 10 लो बजट मूवी, 2 की कमाई में बन जाए KGF 2 जैसी 5 फिल्में
गुस्से में सलमान खान तो बढ़ी दाढ़ी में दिखें अक्षय कुमार, बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये लव बर्ड्स भी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।