
मुंबई। भारत रत्न और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली। अब उनके पार्थिव शरीर को शिवाजी पार्क ले जाने का इंतजाम किया गया है। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि लताजी करीब एक महीने से बीमार थीं। उन्हें 8 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता को कोरोना के साथ ही निमोनिया भी हो गया था।
लता जी की ज्यादा उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें शुरू से ही आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। 7 डॉक्टरों की टीम लगतार उनके इलाज में लगी हुई थी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लता जी (Lata Mangeshkar) के निधन की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट कर इसे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ अस्पताल भी पहुंचे थे।
पीएम मोदी ने भी जताया शोक :
लताजी (Lata Mangeshkar) के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा- मैं शब्दों से परे पीड़ा में हूं। लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गईं हैं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।
उनकी धुन अमर रहेगी : राष्ट्रपति
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुख जताते हुए कहा- सदियों में एक बार ही ऐसे कलाकार का जन्म होता है। लता दीदी (Lata Mangeshkar) एक असाधारण इंसान थीं, जो गर्मजोशी से भरी हुई थीं। दिव्य आवाज हमेशा के लिए शांत हो गई हैं। लेकिन उनकी धुन अमर रहेंगी, अनंत काल तक गूंजती रहेंगी। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
2019 में भी हुआ था निमोनिया :
बता दें कि 92 साल की स्वर कोकिला को नवंबर 2019 में भी निमोनिया हो गया था। उस समय उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हुई थी और उन्हें 28 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। तब लताजी (Lata Mangeshkar) की अच्छी सेहत के लिए खुद पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया था। लता मंगेशकर का म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान अतुलनीय था। 78 साल के करियर में लता मंगेशकर ने 25 हजार से ज्यादा गाने गाए। लता जी को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिला। इसके अलावा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड और भारत रत्न से भी उन्हें नवाजा जा चुका है।
ये भी पढ़ें :
Lata Mangeshkar Passes Away: कोरोना के बाद निमोनिया ने ली लता मंगेशकर की जान, हमेशा के लिए मौन हुई सुरीली आवाज
Lata Mangeshkar की बचपन से लेकर जवानी तक की देखें अनदेखी तस्वीरें, जो बेशकीमती यादों से है लिपटी
Lata Mangeshkar ने अपनी इस कीमती चीज का करवाया है बीमा, इंश्योरेंस की लिस्ट में ये सितारे भी शामिल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।