Lata Mangeshkar Health Update: स्वर कोकिला की अच्छी सेहत के लिए उनके घर रखी विशेष पूजा, की गई रुद्र की स्थापना

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले 10 दिनों से मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को एडमिट कराया गया था। लता जी को कोरोना के साथ ही निमोनिया की भी शिकायत है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 17, 2022 6:06 AM IST / Updated: Jan 17 2022, 11:38 AM IST

मुंबई। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले 10 दिनों से मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल, कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus) होने के बाद उन्हें 8 जनवरी को एडमिट कराया गया था। लता जी को कोरोना के साथ ही निमोनिया की भी शिकायत है। फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है, जहां डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। लता जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए उनके घर पर विशेष पूजा रखी गई है। इस बात की जानकारी खुद उनकी छोटी बहन आशा भोसले ने दी है। 

एक इंटरव्यू में सिंगर आशा भोसले (Asha bhosle) ने बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। दीदी के जल्दी ठीक होने के लिए उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र रूप की स्थापना की गई है। लता जी का इलाज कर रहे डॉ. प्रतिक समधानी के मुताबिक, वो अभी आईसीयू में हैं और उन्हें कुछ दिनों तक अंडर ऑब्जर्वेशन रखा जाएगा। हालांकि, अभी उनकी हालत स्थित है। 

नहीं मिल सकते घरवाले : 
इससे पहले, आशा भोसले ने कहा था कि कोविड-19 के चलते घर के सदस्यों को लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) से मिलने की इजातजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा था कि उनकी बहन की हालत दिन-ब-दिन बेहतर हो रही है। लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने भी बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और वो रिकवर हो रही हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री ने ली लताजी की सेहत की जानकारी : 
वहीं दूसरी ओर रविवार सुबह महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की सेहत की जानकारी ली और कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। टोपे के मुताबिक, मैंने ब्रीच कैंडी अस्पताल के अधिकारियों से बात की जिन्होंने मुझे उसके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट किया। मैंने उनसे कहा कि अस्पताल के प्रवक्ता को लताजी की स्थिति के बारे में अपडेट देना चाहिए, क्योंकि लोग उनके स्वास्थ्य के बारे में जानना चाहते हैं। 

ये भी पढ़ें :
Javed Akhtar Birthday: आखिर क्यों टूटी थी Salman Khan के पापा संग जोड़ी, साथ लिखी थी 23 हिट फिल्में

21 साल पहले Akshay Kumar से इस शर्त पर शादी को तैयार हुई थीं Twinkle Khanna, क्या जानते हैं आप

Ram Kapoor ने खरीदा हॉलिडे होम, करोड़ों के इस बंगले में है इतने बेडरूम और प्राइवेट पूल , Inside Photos

Mirzapur के कालीन भइया ने दिखाईं शादी की अनदेखी तस्वीरें, कभी इस वजह से बीवी को रखना पड़ा था होस्टल में

Vijay Sethupathi Birthday: चंद रुपयों की खातिर किया छोटे से छोटा काम, फिर पलभर में ऐसे बदली किस्मत

Kabir Bedi Birthday: 76 साल के कबीर बेदी की चौथी बीवी ने बच्चे की चाहत में फ्रीज कराए थे एग्स

Read more Articles on
Share this article
click me!