Lata Mangeshkar Health Update: अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, इलाज कर रहे डॉक्टर ने कही ये बात

Published : Jan 21, 2022, 11:56 AM IST
Lata Mangeshkar Health Update: अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत, इलाज कर रहे डॉक्टर ने कही ये बात

सार

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले 14 दिनों से मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस उनके जल्दी से ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इसी बीच, लताजी को लेकर नई अपडेट सामने आई है। 

मुंबई। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले 14 दिनों से मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में एडमिट हैं। उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने के बाद 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फैंस उनके जल्दी से ठीक होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। इसी बीच, लताजी को लेकर नई अपडेट सामने आई है। लताजी का इलाज कर रहे डॉक्टर के मुताबिक, वो अब भी आईसीयू में हैं और कुछ दिनों तक हम उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन रखेंगे। 

लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतीत समदानी के मुताबिक, वो अभी भी आईसीयू में हैं। सिर्फ उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। इससे पहले डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और वो अब भी आईसीयू में हैं। हम यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें।

वहीं, लता मंगेशकर की प्रवक्ता अनुषा श्रीनिवासन अय्यर ने एक स्टेटमेंट में कहा है कि लता दीदी डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की निगरानी में हैं। डॉक्टर ये बात सुनिश्चित करना चाहते हैं कि वो पूरी तरह ठीक हो जाएं, उसके बाद ही उन्हें आईसीयू से बाहर किया जाएगा। सभी लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने और घर लौटने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। इससे पहले अय्यर ने कहा था कि लताजी को लेकर झूठी खबरें फैलाने वालों से वो परेशान हैं। 

यूं कोरोना के चपेट में आईं लता मंगेशकर : 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर को अपने एक कर्मचारी की वजह से कोरोना हुआ। बताया जा रहा है कि लता जी के घर में काम करने वाला कर्मचारी पहले कोरोना की चपेट में आ गया था। एक इंटरव्यू में सिंगर आशा भोसले (Asha bhosle) ने बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर के घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। दीदी के जल्दी ठीक होने के लिए उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र रूप की स्थापना की गई है। 

नहीं मिल सकते घरवाले : 
इससे पहले, आशा भोसले ने कहा था कि कोविड-19 के चलते घर के सदस्यों को लता दीदी (Lata Mangeshkar) से मिलने की इजातजत नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा था कि उनकी बहन की हालत दिन-ब-दिन बेहतर हो रही है। लेकिन कोरोना की वजह से उन्हें किसी से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले लता मंगेशकर की भतीजी रचना शाह ने भी बताया था कि उनकी हालत स्थिर है और वो रिकवर हो रही हैं। 

ये भी पढ़ें : 
Sushant Rajput Birthday:4 बहनों के बाद बड़ी मन्नतों से हुए थे सुशांत, बचपन में ही सिर से उठ गया था मां का साया

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary: सुशांत सिंह की बैटिंग देखकर हैरान रह गए थे सचिन तेंदुलकर,दी थी ये सलाह

Urfi Javed ने साड़ी पहन मुंबई की सड़कों पर बिखेरा अदाओं का जलवा, कटे ब्लाउज पर लोगों की निगाह जा टिकी

Remo D'Souza के साले जैसन वाटकिंस मां के जाने का गम नहीं कर पा रहे थे बर्दाश्त,डिप्रेशन में लेने लगे थे ड्रग्स

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम