पुलिस ने जैसन के 74 साल के पिता डेसमंड सिरिल डंस्टन और लिजेल डिसूजा से पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि जैसन की मां का निधन 3 साल पहले यानी साल 2018 में हो गया था। वो अपनी मां के बेहद करीब थे।

मुंबई. मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D'Souza)की पत्नी लिजेल डिसूजा (Lizelle D'Souza) के भाई जैसन वाटकिंस (Jason Watkin) का निधन हो गया है। मुंबई के मिल्लत नगर स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। मौत के पीछे की वजह सुसाइड बताई जा रही है। लिजेल डिसूजा ने मौत की पुष्टि करते हुए इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की। उन्होंने दिवंगत भाई की तस्वीरें साझा करते हुए अपना दुख व्यक्त किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, पुलिस ने जैसन के 74 साल के पिता डेसमंड सिरिल डंस्टन और लिजेल डिसूजा से पूछताछ की। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि जैसन की मां का निधन 3 साल पहले यानी साल 2018 में हो गया था। वो अपनी मां के बेहद करीब थे। मां के जाने का गम वो बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे और डिप्रेशन में चले गए थे। पुलिस की मानें तो वो ड्रग्स लेने लगे थे। नशे की हालत में उन्होंने सुसाइड कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जैसन के सुसाइड की सूचना पुलिस को दोपहर में मिली

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पुलिस ने मृतक के पिता समेत परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है। 48 साल के जैसन के मरने की सूचना पुलिस को 12 बजे मिली। पुलिस के नियंत्रण कक्ष में 12 बजे के करीब फोन आया कि अंधेरी पश्चिम के यमुना नगर में फ्लैट संख्या 302 में एक शख्स ने फांसी लगा ली है। इसके बाद ओशिवारा पुलिस मौके पर पहुंची और रेमो के साले के रूप में उनकी पहचान हुई। 

रेमो और लिजेल घटना के वक्त गोवा में थे

रेमो और उनकी पत्नी लिजेल गोवा में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। लिजेल ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी समारोह में शामिल होने की कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी। भाई के निधन की खबर मिलते ही कपल सबकुछ छोड़कर मुंबई पहुंच गए। लिजेल के पिता किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं। ऐसे में बेटे का जाना उन्हें और अंदर से तोड़ देगा।

और पढ़ें:

रेमो डिसूजा के साले जैसन वाटकिंस ने की आत्महत्या, LIZELLE D’SOUZA ने सुसाइड के पीछे की बताई वजह

EXCLUSIVE: 'गहराइयां' में अलीशा का किरदार DEEPIKA PADUKONE के अतीत की कहानी है, अदाकारा ने खुद बताई सच्चाई

URFI JAVED ने साड़ी पहन मुंबई की सड़कों पर बिखेरा अदाओं का जलवा, कटे ब्लाउज पर लोगों की निगाह जा टिकी