Lata Mangeshkar Health Update: 20 दिन से ICU में हैं लता मंगेशकर, फैमिली बोली- रोजाना हेल्थ अपडेट देना मुश्किल

Published : Jan 27, 2022, 01:01 PM IST
Lata Mangeshkar Health Update: 20 दिन से ICU में हैं लता मंगेशकर, फैमिली बोली- रोजाना हेल्थ अपडेट देना मुश्किल

सार

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना (Corona) होने के बाद पिछले 20 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 8 जनवरी को कोविड पॉजिटिव होने के बाद से ही लता मंगेशकर को भर्ती करा दिया गया था। उन्हें कोरोना के साथ ही निमोनिया की भी शिकायत है।

मुंबई। लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) कोरोना (Corona) होने के बाद पिछले 20 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। 8 जनवरी को कोविड पॉजिटिव होने के बाद से ही लता मंगेशकर को भर्ती करा दिया गया था। उन्हें कोरोना के साथ ही निमोनिया की भी शिकायत है। 92 साल की लताजी को ज्यादा उम्र के चलते डॉक्टरों ने फिलहाल आईसीयू में रही रखने का फैसला किया है। हालांकि, अब उनकी तबीयत पहले से काफी ठीक है। 

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की रिश्तेदार रचना का कहना है कि रोज रोज लता दीदी की हेल्थ अपडेट देना फैमिली के लिए काफी मुश्किल भरा काम है। रचना का कहना है कि लता जी की हेल्थ को लेकर फैमिली के तरफ से 28 जनवरी को अपडेट दी जाएगी। हर रोज अपडेट देना कठिन है। बता दें कि लता मंगेशकर के चाहने वाले सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हैं। फैंस उनकी सेहत को लेकर फिक्रमंद रहते हैं। इसलिए उनके तबीयत के बारे में हर दिन जानना चाहते हैं। 

कुछ दिन पहले लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की फैमिली ने एक स्टेटमेंट जारी कर प्राइवेसी की मांग की थी। परिवार की ओर से जारी बयान में लिखा था- लता जी की सेहत में सुधार देखने को मिला है। हालांकि वो अब भी आईसीयू में हैं और डॉक्टर प्रतीत समदानी की टीम उनका इलाज कर रही है। उनकी सेहत का डेली अपडेट दे पाना मुमकिन नहीं है। ये फैमिली प्राइवेसी का मामला है। आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि  अफवाह न फैलाएं और लता जी की सेहत के लिए प्रार्थना करें। 

ऐसे कोरोना के चपेट में आईं लताजी : 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को अपने एक कर्मचारी की वजह से कोरोना हुआ। बताया जा रहा है कि लता जी के घर में काम करने वाला कर्मचारी पहले कोरोना की चपेट में आ गया था। एक इंटरव्यू में सिंगर आशा भोसले (Asha bhosle) ने बताया कि मुंबई में लता मंगेशकर के घर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया है। दीदी के जल्दी ठीक होने के लिए उनके घर पर शिव भगवान के रुद्र रूप की स्थापना की गई है।

ये भी पढ़ें :
Mouni Roy Wedding: दोस्तों ने जमकर लगाई दुल्हनिया को हल्दी, फूलों की बारिश के बीच हुई मेहंदी सेरेमनी

Bobby Deol Birthday : कभी इस वजह से पापा से करते थे नफरत, Dharmendra की किसी बात पर नहीं होते थे राजी

कभी पीठ दिखाई तो कभी पहनी बिना बटन लगाए पैंट, देखें Urfi Javed की हद पार करने वाली 8 बोल्ड PHOTOS

क्या Ex बहू को तलाक के लिए दोषी मानते है Nagarjuna, Samantha Ruth Prabhu को लेकर कही ये बड़ी बात

Bobby Deol Birthday:बचपन में पापा की हेयरस्टाइल फॉलो करता था बेटा धरम, बॉबी से कहीं ज्यादा हैंडसम है बड़ा बेटा

Mouni Roy ने सजाई पिया के नाम की मेहंदी, माथे पर टीका, कानों में बड़े बड़े झुमके पहने खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Golden Globe Awards में एक-दूसरे में खोए प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस, देखें Lovey-Dovey Moments
Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?