Lata Mangeshkar Health Update: सेहत में हो रहा धीरे-धीरे सुधार, अयोध्या में साधुओं ने किया महामृत्यंजय जाप

Published : Jan 26, 2022, 09:58 AM ISTUpdated : Jan 26, 2022, 10:00 AM IST
Lata Mangeshkar Health Update: सेहत में हो रहा धीरे-धीरे सुधार, अयोध्या में साधुओं ने किया महामृत्यंजय जाप

सार

लता मंगेशकर पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। लता दी की सेहत में पहले से सुधार हैं, लेकिन उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

मुंबई. लेजेंड सिंगर लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। लता दी की सेहत में पहले से सुधार हैं, लेकिन उनके फैंस लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं। इसी बीच लता जी की सेहत के लिए अयोध्या में आचार्य पीठ तपस्वी छावनी में राजसूय महायज्ञ का आयोजन किया गया। ये महायज्ञ तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य के संयोजन में हुआ। उनकी अच्छी सेहत के लिए महामृत्युंजय और संकटमोचन हनुमान के मंत्रों का जापके साथ संतों ने यज्ञशाला में आहुतियां दी। जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने कहा- हमने लता मंगेशकर के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महामृत्युंजय जाप किया है। मैं पीएम मोदी से उनसे मिलने का अनुरोध करूंगा। आपको बता दें कि 5 डॉक्टरों की टीम लता जी की सेहत पर लगातार नजर रखे हुए है।


हो रही सेहत में सुधार
डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है लेकिन वे अभी भी ऑब्जर्वेशन है। अभी भी उन्हें आईसीयू में ही रखा है। डॉक्टर ने फैन्स से उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करने को भी कहा। उनके एक फैमिली फ्रेंड ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार है। वे उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा- लता दीदी की तबीयत पहले से लगातार सुधर रही है और डॉ. समदानी अपनी टीम के साथ उनका इलाज कर रहे है। हम उनके जल्द ठीक होने और घर वापस लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। बता दें कि लता जी को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कोरोना के सााथ निमोनिया भी है। 92 साल की लता जी को कोरोना होने की बात 11 जनवरी को सबके सामने आई थी। 


5 डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज
डॉ. प्रतीत समदानी सहित 5 डॉक्टरों की‌ टीम लता मंगेशकर के इलाज में जुटी हुई है। लता जी घर में काम करने वाले एक शख्स की वजह से कोरोना संक्रमित हुई। फैन्स के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा- आदरणीय लता मंगेशकर जी, जल्दी स्वस्थ होकर वापस अपने घर आइए। पूरा राष्ट्र आपके ठीक होने की प्रार्थना कर रहा है। केंद्रीय मंत्री स्मृत‍ि ईरानी ने अफवाह ना फैलाने की अपील की थी। उन्होंने लिखा था- लता दीदी के पर‍िवार की तरफ से विनती है कि अफवाहें ना फैलाएं। उनपर इलाज का असर हो रहा है और भगवान चाहे तो वे जल्द घर लौटेंगी। 

 

ये भी पढ़ें
एक फोन कॉल ने फेर दिया था Akshay Kumar सारी उम्मीदों पर पानी, झटका लगते ही चूर-चूर हो गए थे सारे सपने

Republic Day 2022: पिछले 10 सालों में गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुईं ये 8 फिल्में, जानें क्या रहा इनका हाल

इस हालत में पहली बार होने वाली सास से मिले थे Kareena Kapoor के ननदोई, दामाद को देखते ही ऐसा था रिएक्शन

गोद में बेटी और दो-दो बैग लिए हैरान-परेशान दिखी Shilpa Shetty, बिखरे बाल और घर के कपड़ों में यहां आई नजर

Varun Dhawan की शादी को हुआ सालभर, पत्नी को गले लगाते आए नजर, दिखाई अपनी वेडिंग की अनसीन फोटोज

Riya Sen Birthday: कम उम्र में धमाल मचाने वाली इस हीरोइन का है विवादों से नाता, इसलिए नहीं चला करियर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Jana Nayagan Postponed : क्यों अटकी थलापति विजय की आखिरी फिल्म, अब कब होगी रिलीज?
Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम