
मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की कार का हाल ही में एक्सीडेंट हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। एक्सीडेंट के दौरान मलाइका के सिर पर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें डॉक्टरों ने 24 घंटे से ज्यादा आब्जर्वेशन में रखा। हालांकि, सोमवार को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। इस दौरान हॉस्पिटल से बाहर निकलते समय मलाइका के माथे पर पट्टी बंधी हुई थी और वो व्हीलचेयर पर नजर आईं। मलाइका के आसपास काफी भीड़ जमा थी। वहीं, मलाइका को इस हाल में देख सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी चिंतित दिखे।
बता दें कि मलाइका (Malaika Arora) की कार का एक्सीडेंट खपोली एक्सप्रेस वे पर हुआ। दरअसल, इस जगह तीन गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इनमें से एक गाड़ी में खुद मलाइका बैठी हुई थीं। एक्सीडेंट के बाद मलाइका को आननफानन में नवी मुंबई के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका किसी फैशन इवेंट में शामिल होने के लिए निकली थीं, लेकिन तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। मलाइका के सिर पर चोट लगी थी, ऐसे में डॉक्टरों ने उनके ब्रेन का सीटी स्कैन कराया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्सीडेंट के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के सिर में टांके लगाए गए हैं। यही वजह है कि डिस्चार्ज करते वक्त वो सिर पर कपड़ा लगाए नजर आईं। हालांकि, मलाइका के सिर की चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, जिसके चलते उन्हें 24 घंटे के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि मलाइका अरोड़ा लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर कई इवेंट या रेस्टोरेंट के बाहर नजर आते हैं। कोरोना लॉकडाउन के समय भी अर्जुन कपूर मलाइका के घर पर ही रुके थे।
Malaika Arora की ब्वॉयफ्रेंड Arjun Kapoor से हुई लड़ाई, सामने आ रही ये बड़ी वजह
उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं मलाइका :
मलाइका-अर्जुन भले ही एक-दूजे के प्यार की गिरफ्त में हैं, लेकिन इनके बीच उम्र का बड़ा फासला है। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) जहां 48 साल की हैं तो वहीं, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) 36 के हैं। यानी मलाइका अरोड़ा उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हालांकि, दोनों अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियली कबूल कर चुके हैं। करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था।
ये भी पढ़ें :
परवीन बाबी फिल्मों में लेकर आई बोल्डनेस, इंडस्ट्री में कदम रखते ही बदलकर रख दिया था पूरा ट्रेंड
आखिर क्यों अक्षय कुमार की सास से शादी नहीं कर पाए ऋषि कपूर, किनकी वजह से बिखरकर रह गया सपना
अब ऐसी दिखने लगी है ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन, हाईट के मामले में छूने लगी मम्मी का कंधा
इस हीरोइन के प्यार में पड़ प्रभुदेवा ने उजाड़ ली थी अपनी बसी बसाई गृहस्थी, एक्ट्रेस से भी मिला धोखा
60 की उम्र में भी जया प्रदा 25 साल की हीरोइनों को खूबसूरती में देती है मात, अब यहां रहती हैं बिजी