
मुंबई. मलाइका अरोड़ा (malaika arora) का बेटा अरहान खान (arhaan khan) आज 18 साल का हो गया है। अरहान का जन्म 9 नवंबर, 2002 को मुंबई में हुआ था। मलाइका ने बेटे के जन्मदिन पर स्पेशल अरेंजमेंट की और उसकी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर कीं। अरहान के बर्थडे पर मलाइका ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ फोटो शेयर की, जिसमें उनके पेट डॉग कैस्पर भी साथ नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर कर मलाइका ने लिखा- ऑल माइन। इसके साथ ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अरहान के मिड नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज शेयर की। मलाइका ने एक फोटो शेयर की जिसमें कैस्पर सोफे पर बैठा हुआ है और इसके साथ मलाइका ने लिखा- भईया के जन्मदिन के लिए पूरी तरह तैयार।
मलाइका ने एक वीडियो भी शेयर की जिसमें अरहान की बचपन से लेकर अब तक की फोटोज हैं। इस वीडियो में मलाइका और अरहान के अलावा अरबाज खान और अमृता अरोड़ा भी हैं। इस वीडियो को शेयर कर मलाइका ने लिखा,- हमारा बेबी बॉय 18 साल का हो गया। मलाइका के फैंस को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वो इसपर कमेंट कर रहे हैं।
मलाइका की खास दोस्त करीना कपूर ने भी सोशल मीडिया के जरिए अरहान को बर्थडे विश किया। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे तैमूर के साथ अरहान की फोटो शेयर की। इस फोटो में तैमूर, अरहान के साथ बैठे हैं और मुस्कुराते हुए उन्हें देख रहे हैं। इस फोटो को शेयर कर करीना ने लिखा- 18वां जन्मदिन मुबारक अरहान।
बता दें कि मलाइका ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। शादी के बाद 2002 में अरहान का जन्म हुआ लेकिन मलाइका- अरबाज के रिश्ते खराब होने लगे और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। शादी के करीब 19 साल बाद 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। अलग होने के बाद जहां मलाइका, अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं तो वहीं अरबाज, जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।