अपनी सास से भी बड़े हैं मिलिंद सोमन, 26 साल छोटी पत्नी ने बताया शादी पर कैसा था घरवालों का रिएक्शन

मिलिंद सोमन आज यानी की 4 नवंबर को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1965 में हुआ था। फिटनेस गोल्स देने वाले मिलिंद भारत के सुपर मॉडल्स में से एक हैं। उन्होंने जब 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की तो हंगामा मच गया था। 

Asianet News Hindi | Published : Nov 4, 2020 9:47 AM IST

मुंबई. मिलिंद सोमन आज यानी की 4 नवंबर को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म आज ही के दिन 1965 में हुआ था। फिटनेस गोल्स देने वाले मिलिंद भारत के सुपर मॉडल्स में से एक हैं। उन्होंने जब 26 साल छोटी अंकिता कोंवर से शादी की तो हंगामा मच गया था। दोनों ने 2018 में शादी की थी और अब लोग उनसे खुशहाल जिंदगी जीना सीख रहे हैं। एक्टर के जन्मदिन के मौके पर बता रहे हैं कि जब वो 26 साल छोटी लड़की से शादी करने जा रहे थे तो इस पर उनके परिवार वालों का कैसा रिएक्शन था। सास से भी बड़े हैं मिलिंद...

मिलिंद सोमन और अंकिता ने 2018 में शादी की थी और अब लोग उनसे खुशहाल जिंदगी जीने की प्रेरणा लेते हैं। जब ये शादी हुई तो मिलिंद 52 और अंकिता 26 साल की थीं। अंकिता ने एक बार एक न्यूज पोर्टल को बताया था कि वह कैसे मिलिंद सोमन से मिली थीं। 

Here's what Milind Soman adviced his wife Ankita Konwar before their first  photo shoot

ऐसे हुई थी अंकिता की मिलिंद से मुलाकात

अंकिता ने मिलिंद से मुलाकात को लेकर बताया था कि वो एयरहोस्टेस थीं और मिलिंद से चेन्नई के एक होटल में मिली थीं। दोनों को कनेक्शन फील हुआ। जल्द ही साथ में वक्त बिताने लगे। अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड की डेथ हो चुकी थी और वह अपने पास्ट को भुला नहीं पा रही थीं। मिलिंद के सपोर्ट से उन्हें यकीन हो गया कि वही उनके लिए सही इंसान हैं।

अपनी सास से भी बड़े हैं मिलिंद सोमन

मिलिंद सोमन के साथ काफी लंबा एज गैप होने को लेकर अंकिता ने एक बार बताया था कि दूसरे परिवारों की तरह अंकिता के पैरेंट्स भी दोनों के एज गैप लेकर टेंशन में थे। हालांकि, दोनों की खुशी देखकर उनका मन बदल गया। उनके रिश्तेदारों के मन में दोनों को लेकर कई सवाल थे, लेकिन मिलने के बाद वो भी दूर हो गए। अंकिता ने बताया था कि मिलिंद उनके पिता से छोटे हैं लेकिन उनकी मां से 1 साल बड़े हैं। अंकिता के माता-पिता में भी 10 साल का फर्क है।

Milind Soman on one change he brought in his life after marrying Ankita  Konwar: 'I discuss every little tiny thing' - bollywood - Hindustan Times

इनसे की थी मिलिंद ने पहली शादी 

मिलिंद सोमन ने अंकिता से दूसरी शादी की है। इनसे पहले उन्होंने फ्रेंच एक्ट्रेस मायलिन जम्पोनई से शादी की थी। इनकी शादी 2006 में हुई थी। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया था और दोनों का तीन साल बाद 2009 में तलाक हो गया था। पहली शादी टूटने के बाद एक्टर का नाम शहाना गोस्वामी, दीपानिता शर्मा और गुल पनाग जैसी एक्ट्रसेस के सात भी नाम जुड़ चुका है।

Share this article
click me!