Mouni Roy ने पैरों की छाप लगाते हुए ससुराल में किया गृह प्रवेश, पति के साथ अंगूठी ढूंढती दिखी TV की नागिन

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ गोवा में शादी की। शादी के बाद 30 जनवरी को मौनी और सूरज गोवा से मुंबई लौट आए। यहां मौनी ने पति के साथ अपने ससुराल में गृह प्रवेश किया, जिसके कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 31, 2022 6:41 AM IST

मुंबई। टीवी की नागिन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) ने 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ गोवा में शादी की। शादी के बाद 30 जनवरी को मौनी और सूरज गोवा से मुंबई लौट आए। यहां मौनी ने पति के साथ अपने ससुराल में गृह प्रवेश किया, जिसके कुछ वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे हैं। गृह प्रवेश के दौरान मौनी ने पहले पैरों में आल्ता (महावर) लगाया और इसके बाद उसकी छाप घर में छोड़ते हुए आगे बढ़ती नजर आईं। इस दौरान उनके पति सूरज पीछे-पीछे रस्में निभाते नजर आए। 

गृह प्रवेश के बाद अंगूठी ढूंढने की रस्म हुई। इस रस्म में दूल्हा और दुल्हन को फूलों की पंखुड़ियों और दूध वाले पानी से भरे एक बर्तन में अंगूठी ढूंढनी होती है। वीडियो में मौनी (Mouni Roy) और उनके पति सूरज दूध से भरे एक बर्तन में हाथ डालकर अंगूठी ढूंढते दिख रहे हैं। मौनी और सूरज रिंग ढूंढने की कोशिश करते हैं और इसमें मौनी जीत जाती हैं। इसके बाद दोनों बेहद खुश नजर आते हैं। 

बनारसी सिल्क साड़ी में खूबसूरत लगीं मौनी : 
गृह प्रवेश की रस्म के दौरान मौनी रॉय (Mouni Roy) रेड कलर की बनारसी सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मौनी ने मिनिमल मेकअप किया और इस दौरान वो खुले बालों में नजर आईं। मौनी की मांग में सिंदूर के साथ ही कानों में हैवी ईयररिंग्स दिखे। वहीं, उनके पति सूरज ने व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना था। बता दें कि कपल की शादी मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के मुताबिक हुई है। इस शादी में दोनों के कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए, जिनमें मंदिरा बेदी, आश्का गोराडिया, अर्जुन बिजलानी आदि शामिल थे। 

3 साल पहले हुई थी सूरज-मौनी की पहली मुलाकात : 
सूरज और मौनी (Mouni Roy) की पहली बार मुलाकात साल 31 दिसंबर 2019 की रात दुबई के एक नाइट क्लब में हुई। दोनों वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे। अजनबियों के रूप में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद सूरज और मौनी एक दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी। बंगाली परिवार में जन्मी मौनी (Mouni Roy) ने अपनी पढ़ाई सेंट्रल स्कूल से पूरी की और उसके बाद उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की। लेकिन उन्होंने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर एक्टिंग करने लगी और फिल्मों में अपना हाथ अजमाने के लिए मुंबई पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें :
Bigg Boss 15 Finale: Tejasswi Prakash के विनर बनने से नाराज फैन्स, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ बायकॉट

Bigg Boss 15 Finale: मम्मी-पापा और विनर ट्रॉफी संग नजर आई Tejasswi Prakash, चाहने वालों को कहा थैंक्स

मॉडलिंग डेज में ऐसी दिखती थी Tejasswi Prakash, जानें इंजीनियर से हीरोइन बनने की कहानी, विवादों में भी रही

Preity Zinta Birthday: पति को नहीं आती हिंदी तो Salman ने सिखा दी गाली, अब पत्नी को ये कह कर बुलाते हैं जीन

Bigg Boss Finale: करोड़ों की प्राइज मनी ऐसे हुई कम, इस कंटेस्टेंट तो इनाम के तौर पर मिले महज इतने लाख ही

Bigg Boss 15 Finale: 120 दिन कंटेस्टेंट्स जिस घर में रहे वो अंदर से दिखता है ऐसा, इस थीम पर किया था डिजाइन

Read more Articles on
Share this article
click me!