- Home
- Entertainment
- TV
- मॉडलिंग डेज में ऐसी दिखती थी bigg boss 15 winner Tejasswi Prakash, जानें इंजीनियर से हीरोइन बनने की कहानी
मॉडलिंग डेज में ऐसी दिखती थी bigg boss 15 winner Tejasswi Prakash, जानें इंजीनियर से हीरोइन बनने की कहानी
मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) का फिनाले रविवार देर रात हुआ। इस सीजन की विनर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) बनीं। तेजस्वी को बिग बॉस 15 के विनर की ट्रॉफी के साथ 40 लाख रुपए प्राइज मनी भी मिला। इसी के साथ उन्हें एक बड़ा कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। वे अगले हफ्ते से फिर कलर्स टीवी पर नजर आने वाली हैं। उनका नया टीवी शो नागिन-6 शुरू हो रहा है। तेजस्वी ने एकता कपूर से इस नए टीवी शो की डील साइन की है। शायद कम ही लोग जानते हैं कि तेजस्वी यूं तो इंडियन है लेकिन उनका जन्म सऊदी अरब के जेद्दाह में हुआ था। वे एक मराठा परिवार से ताल्लुक रखती है जो संगीत से जुड़ा हुआ है। वैसे तो वे इंजीनियर बनना चाहती थी लेकिन इत्तेफाक से हीरोइन बन गई। नीचे पढ़ें तेजस्वी प्रकाश की जिंदगी से जुड़ी से कुछ अनसुनी बातें...

28 साल की उम्र में तेजस्वी प्रकाश एक बड़ा नाम बन चुकी हैं। यहां तक कि तेजस्वी अब तक कि सबसे यंगेस्ट बिग बॉस विनर हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में की थी। 2013 में उन्होंने संस्कार - धरोहर अपनों की में धारा की भूमिका निभाई। इसके बाद वे 2015 से 2016 तक टीवी शो स्वरगिनी- जोड़े रिश्तों के सुर में नजर आईं।
वैसे, तेजस्वी प्रकाश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन किया।
उनको एक्टिंग का बहुत शौक था इसीलिए उन्होंने 18 साल की उम्र से अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था। एक्ट्रेस बनने के लिए उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।
एक्ट्रेस बनने से पहले उन्होंने मॉडलिंग भी की। तेजस्वी का मॉडलिंग डेज से लेकर अब तक का ट्रांसफॉर्मेशन देखें तो उनके लुक में काफी चेंज देखने को मिवता है।
आपको बता दें कि विवादों से भी उनका नाता रहा है। 2017 में तेजस्वी ने सीरियल पहरेदार पिया की में काम किया था। इसमें उन्होंने चाइल्ड स्टार अफान खान के साथ दीया सिंह की भूमिका निभाई थी। पहरेदार पिया खूब कॉन्ट्रोवर्सी में रहा था क्योंकि इसमें तेजस्वी के किरदार की शादी एक 10 साल के बच्चे से हो जाती है।
इतना ही नहीं सीरियल में दोनों का रोमांटिक ट्रेक दिखाने की वजह से काफी आलोचनाएं हुई थीं। हालांकि, यहीं से तेजस्वी को पॉपुलैरिटी मिली। बाद में प्रकाश को दीया सिंह के रूप में रोहित सुचांती के साथ रिश्ता लिखेंगे हम नया में फिर से कास्ट किया गया। फिर वो कर्ण संगिनी, सिलसिला बदलते रिश्तों का और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10 का भी हिस्सा रहीं।
कई टीवी सीरियल्स में नजर आने के बाद उनको मराठी इंडस्ट्री में काम करने का मौका भी मिला। मराठी फिल्म School, College Ani Life में उन्होंने काम किया, जो बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने बनाई थी।
तेजस्वी प्रकाश ने टीवी शोज के साथ कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। उन्होंने इंतजार, सुन जरा, ए मेरे दिल, कलाकार, फकीरा, मेरा पहला प्यार और दुआ है म्यूजिक वीडियोज में काम किया है।
Faisal Khan Birthday: पिता ने ऑटो चलाकर पाला, बेटे ने एक्टिंग-डांस से चमका दी पूरे परिवार की किस्मत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।