MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Bigg Boss की इन जोड़ियों ने पार की बेहूदगी की हद, किसी ने किया पूल में रोमांस, कोई सरेआम Kiss करता आया नजर

Bigg Boss की इन जोड़ियों ने पार की बेहूदगी की हद, किसी ने किया पूल में रोमांस, कोई सरेआम Kiss करता आया नजर

मुंबई. सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) फिनाले तक पहुंच गया है। आज यानी रविवार 30 जनवरी को इस सीजन का विनर सामने आ जाएगा। इस बार के शो में अन्य शोज की तरह ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े और गाली-गलौच देखने और सुनने को मिली। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। वैसे, बिग बॉस जैसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो के हर एक सीजन में कुछ न कुछ ऐसे कंटेस्टेंट या जोड़ियां जरूर होती हैं, जिनकी हरकतें चर्चा में रहती हैं। अब तक के सीजन में ऐसा कई बार देखने को मिला है, जब कुछ कंटेस्टेंट ने कैमरे के सामने ही ऐसी हरकतें शुरू कर दीं, जिन्हें देख लोग भी शर्मिंदा हो गए। नीचे पढ़ें ऐसी ही बिग बॉस की जोड़ियों के बारे में, जिन्होंने घर में रहकर सबके सामने बेहूदगी की हदें पार कर दी...

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 30 2022, 12:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का रोमांस काफी चर्चा में रहा। एक दिन आधी रात को सिद्धार्थ शुक्ला गहरी नींद में थे और उनके आसपास भी लोग सो रहे थे। सिद्धार्थ के पास आने के लिए शहनाज घुटनों के बल दबे पांव वहां पहुंच गईं। सिद्धार्थ के पास पहुंचते ही शहनाज ने सबसे पहले उनके सीने पर अपना हाथ रखा। इस पर सिद्धार्थ अचानक से चौंक उठे। इसके बाद आधी रात को इतना शोर हुआ कि सभी घरवालों की नींद ही टूट गई।

210

बिग बॉस सीजन 13 में पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना और असीम रियाज का रोमांस काफी सुर्खियों में रहा था। असीम रियाज ने हिमांशी खुराना के बर्थडे पर दिल की शेप का परांठा बनाकर उन्हें इम्प्रेस करने की कोशिश की थी। इसी दौरान दोनों के Kissing सीन ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 

310

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा अपने रिलेशन को लेकर खूब चर्चा में रहें। शो के दौरान दोनों का Kissing सीन काफी वायरल हुआ था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ में हैं लेकिन न फिर भी अपनी रिलेशनशिप को वो 'जस्ट फ्रेंड्स' ही बताते हैं।

410

बिग बॉस के सीजन 9 में रोशेल मारिया राव और कीथ सेकुएरा के रोमांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शो में ही दोनों कई बार इंटीमेट होते नजर आए। बिग बॉस के घर में दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि बाहर आते ही इस कपल ने शादी कर ली।

510

बिग बॉस 8 में गौतम गुलाटी और डिएंड्रा सोरेस का प्यार खूब चर्चा में था। दोनों के इंटीमेट मोमेंट्स खूब वायरल हुए थे। इतना ही नहीं, दोनों का बाथरुम रोमांस भी काफी सुर्खियों में रहा था। हालांकि, बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही गौतम गुलाटी और डिएंड्रा अलग हो गए थे।

610

बिग बॉस सीजन 8 में सबसे ज्यादा चर्चित मुद्दा करिश्मा तन्ना और और उपेन पटेल का रोमांस था। शो के दौरान ऐसी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए जिनमें ये कपल बेहद करीब आता दिखा। बता दें कि ये दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रिलेशन में थे उनका रिश्ता सगाई तक भी पहुंच चुका था लेकिन बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।

710

बिग बॉस सीजन 4 में पाकिस्तानी मॉडल वीना मलिक और अश्मित पटेल का रोमांस भी चर्चा में था। दोनों को कई बार कैमरे पर Kiss करते देखा गया था। हालांकि घर से बाहर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीना मलिक अब शादी कर चुकी हैं।

810

बिग बॉस के सीजन 7 में काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली का रोमांस भी खूब सुर्खियों में था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों को सलमान ने चेतावनी दी थी क्योंकि वे घर में इंटिमेट होते हुए पकड़े गए थे। खबरें तो ये भी आईं कि दोनों ने सगाई कर ली है लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

910

बिग बॉस सीजन 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन की रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी। शो में दोनों एक-दूसरे के साथ जमकर फ्लर्ट करते हुए दिखे थे। शो खत्म होने के बाद भी उनका रोमांस जारी चलता रहा। हालांकि, कुछ साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और गौहर खान ने जैद दरबार से शादी कर ली।

1010

बिग बॉस सीजन 2 में राहुल महाजन और पायल रोहतगी का स्विमिंग पूल रोमांस काफी चर्चा में रहा था। शो के दौरान ही राहुल कई बार पायल को मसाज देते हुए भी नजर आए थे। हालांकि, बाद में मोनिका बेदी की एंट्री होने पर राहुल ने पायल को छोड़ मोनिका से रोमांस करना शुरु कर दिया था।

 

ये भी पढ़ें
Bigg Boss 15 Finale: 120 दिन कंटेस्टेंट्स जिस घर में रहे वो अंदर से दिखता है ऐसा, इस थीम पर किया था डिजाइन

Faisal Khan Birthday: पिता ने ऑटो चलाकर पाला, बेटे ने एक्टिंग-डांस से चमका दी पूरे परिवार की किस्मत

आखिरकार Akshay Kumar की झोली में आकर गिरी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, हिंदी रीमेक में निभाएंगे लीड रोल

तो क्या एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे Salman- Shahrukh और Hrithik Roshan, इस फिल्म में आएंगे नजर

Bigg Boss सीजन 13 सबसे ज्यादा हुआ हिट, 4 रिकॉर्ड किए थे अपने नाम, पूरी दुनिया में ट्रेंड कर रहा था यह रियलिटी

Bigg Boss 15 Grand Finale: Rakhi Sawant ने सरेआम पति रितेश को किया Lip Lock, Viral हो रहीं तस्वीरें

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
सलमान खान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Border 2 के सनी देओल से क्यों हो रही अनुपमा की तुलना, वजह जान आप भी चौंक जाएंगे
Recommended image2
The 50 में पहले दिन महायुद्ध, टास्क में भिड़े 2 धुरंधर और एक का हुआ गेम ओवर
Recommended image3
Pushpa Impossible से गायब हुआ वो एक्टर, जिसके खाते में आई बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्म
Recommended image4
मर्डर, माइंड गेम-सस्पेंस! OTT की वो 5 क्राइम थ्रिलर जो झन्ना दे माथा, IMDb रेटिंग भी जोरदार
Recommended image5
OTT पर ढूंढने से भी ना मिलेंगी ये 6 फ़िल्में, कोई महीनों तो कोई सालों पहले हुई रिलीज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved