
मुंबई. नेहा कक्कड़ (neha kakkar) और रोहनप्रीत सिंह (rohanpreet singh) शादी के बंधन में बंध गए हैं। नेहा और रोहन की शादी के कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नेहा और रोहन की ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आया है। वीडियो रोहनप्रीत सिंह ने शाही अंदाज में स्टेज पर एंट्री लेते दिख रहे हैं। उनके आगे-पीछे कई डांसर्स डांस कर रहे हैं। रोहन प्रीत के अलावा नेहा कक्कड़ की भी ग्रैंड एंट्री का वीडियो सामने आया है। इसमें वह लाला जोड़े में पालकी में बैठकर एंट्री लेती दिख रही है।
नेहा और रोहनप्रीत के वरमाला का एक वीडियो सामने आया है। पहले नेहा दूल्हे रोहनप्रीत को वरमाला पहनाती है। वरमाला पहनाते समय वे खिलखिलाकर हंसने लगती है। इसके बाद जब रोहनप्रीत की बारी आई दो उनकी वरमाला फंस गई तब नेहा ने उनकी मदद की। वरमाला पहनाने के बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगा लेते हैं।
नेहा और रोहनप्रीत ने गुरुद्वारा में आनंद कारज की रस्म से शादी की है। नेहा ने दुल्हन बनने के लिए पीच रंग का हैवी लहंगे चुना है। साथ ही रोहनप्रीत सिंह ने दूल्हा लुक के लिए पीच कलर की शेरवानी पहनी है।
पीच कलर के जोड़े के साथ नेहा ने हैवी नेकलेस, झुमके, मांगटीका, झुमके और हाथों में मैचिंग चूड़ियां पहनी हैं। नेहा दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। शादी से पहले दोनों की मेहंदी और हल्दी सेरेमनी की फोटोज भी सामने आई थी।
नेहा की विदाई का वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें नेहा का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन रोहनप्रीत उन्हें कार में बिठाते दिख रहे हैं। वहीं आस-पास खड़े लोगों के साथ-साथ रोहनप्रीत भी इमोशनल नजर आ रहे हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।