लीवर की बीमारी से जूझ रहे Paan Singh Tomar के राइटर का निधन, 62 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Published : Jan 13, 2023, 09:10 AM IST
लीवर की बीमारी से जूझ रहे Paan Singh Tomar के राइटर का निधन, 62 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जानेमाने राइटर संजय चौहान का निधन हो गया है। सामने आ रही खबरों की मानें तो वह लंबे समय से लीवर की बीमारी सी पीड़ित थे। उन्होंने गुरुवार को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क. पान सिंह तोमर (Paan Singh Tomar) जैसी बेहतरीन फिल्मों के राइटर रहे संजय चौहान (Sanjay Chouhan) का निधन हो गया है। 62 साल के संजय लंबे समय सी लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय ने गुरुवार 12 जनवरी को मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके परिवार में पत्नी सरिता और बेटी सारा हैं। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज यानी 13 जनवरी को दोपहर 12.30 बजे मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट में किया जाएगा। संजय की गिनती इंडस्ट्री में फेमस राइटर्स में की जाती थी। उनका काम फिल्मों के जरिए देखने को मिलता था। उनके जाने से बॉलीवुड  इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कईयों को उनके निधन की खबर सुनकर झटका लगा। 


संजय चौहान ने लिखी थी ये फिल्में
संजय चौहन की राइटिंग के सभी कायल थे। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक से बढ़कर एक मूवी की कहानियां लिखी। इरफान खान की फिल्म पान सिंह तोमर के उनके द्वारा लिखी गई कहानी को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा उन्होंने आई एम कलाम और तिग्मांशु धूलिया के साथ मिलकर साहेब बीवी गैंगस्टर जैसी फिल्में लिखी थी। मैंने गांधी को नहीं मारा और धूप जैसी फिल्मों को भी उन्हीं ने लिखा था। रिपोर्ट्स की मानें तो 2011 में आई फिल्म आई एम कलाम के लिए बेस्ट स्टोरी का फिल्मफेयर अवॉर्ड संजय को मिला। 


भोपाल के रहने वाले थे संजय चौहान
रिपोर्ट्स की मानें तो संजय चौहान का जन्म भोपाल में हुआ था। यहीं पले-बढ़े चौहान के पिता रेलवे में नौकरी करते थे और उनकी मां एक स्कूल टीचर थी। संजय ने जर्नलिस्ट के रूप में दिल्ली से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें शुरू से ही लिखने का शौक रहा है। एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में उन्होंने 1990 में कदम रखा था। उन्होंने सबसे पहले सोनी टीवी के क्राइम बेस्ड शो भंवर को लिखा था और इसके लिए वह दिल्ली से मुंबई आए थे। धीरे-धीरे उनके काम की तारीफ होने लगी। उन्हें डायरेक्टर सुधीर मिश्रा की 2003 में आई फिल्म हजार ख्वाहिशें ऐसी में डायलॉग्स लिखने का मौका मिला था। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

ये भी पढ़ें
BOX OFFICE के राजा हैं कार्तिक आर्यन, कम पैसों में बनी 10 फिल्में मचा चुकी गदर, चौंका देगी 4 की कमाई

1 गलती ने इस HIT एक्ट्रेस को झटके में कर दिया FLOP, बर्बादी के बाद फिल्में तक नहीं हुई ऑफर

मूवी चोर, सस्ता अल्लू अर्जुन और ना जानें क्या-क्या कहकर लोगों ने कार्तिक आर्यन और Shehzada की करी धुलाई

क्या दुश्मनों की लंबी लिस्ट बनाना चाहते हैं सुपरस्टार पवन सिंह, जानें किस ओर इशारा कर मचाया बवाल

FLOP अक्षय-सलमान को एक मामले में शाहरुख खान ने ही नहीं बल्कि उनकी बेटी सुहाना ने भी दी पटखनी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम