दो चोटी और मासूम चेहरा, बचपन में बेहद क्यूट थी श्रद्धा कपूर की मौसी, कम उम्र में शुरू की थी एक्टिंग

दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक पद्मिनी कोल्हापुरे 55 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1 नवंबर, 1965 को मुंबई में हुआ था। रिश्ते में श्रद्धा कपूर की मौसी और शक्ति कपूर की साली पद्मिनी बचपन में बेहद क्यूट दिखती थी। बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी ढेर सारी बचपन की फोटोज वायरल हो रही है। पद्मिनी ने इश्क इश्क इश्क, जिंदगी, ड्रीम गर्ल, साजन बिना सुहागन, सत्यम शिवम सुंदरम, हमारा संसार, थोड़ी सी बेवफाई जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।

Asianet News Hindi | Published : Nov 1, 2020 9:01 AM IST

मुंबई. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेस में से एक पद्मिनी कोल्हापुरे (padmini kolhapure) 55 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1 नवंबर, 1965 को मुंबई में हुआ था। लगभग 7 साल बाद पद्मिनी 2019 में रिलीज हुई संजय दत्त और अर्जुन कपूर की फिल्म पानीपत (panipat) में नजर आई थीं, हालांकि इस फिल्म को दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल पाया, जितना इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर को उम्मीद थी, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का कोई खास असर नहीं पड़ा। शायद कम ही लोग जानते हैं कि पद्मिनी ने महज 9 साल की उम्र में ही अपना एक्टिंग करियर शरू कर दिया था। उन्होंने 70 के दशक में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कई फिल्मों में काम किया। 


रिश्ते में श्रद्धा कपूर की मौसी और शक्ति कपूर की साली पद्मिनी बचपन में बेहद क्यूट दिखती थी। बर्थडे के मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी ढेर सारी बचपन की फोटोज वायरल हो रही है। 

Padmini Kolhapure - Biography, Height & Life Story | Super Stars Bio
पद्मिनी ने इश्क इश्क इश्क, जिंदगी, ड्रीम गर्ल, साजन बिना सुहागन, सत्यम शिवम सुंदरम, हमारा संसार, थोड़ी सी बेवफाई जैसी फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया। उन्हें चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी दर्शकों का खूब प्यार मिला।


पद्मिनी ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म जमाने को दिखाना है से अपनी पारी की शुरुात की थी। उन्हें 1982 में आई फिल्म प्रेमरोग ने स्टार बना दिया था।

Padmini Kolhapure Photos | Latest Pictures of Padmini Kolhapure | Padmini  Kolhapure: Exclusive & Viral Photo Galleries & Images | India.com  PhotoGallery
पद्मिनी ने मात्र 21 साल की उम्र में घर से भागकर शादी कर ली थी। दरअसल, हुआ ये था कि एक फिल्म में काम करते-करते उन्हें प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा से प्यार हो गया था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घरवाले नहीं माने। और आखिरकार उन्होंने घर से भागने का फैसला कर लिया। एकदम फिल्मी लव स्टोरी


पद्मिनी और प्रदीप की प्रेम कहानी किसी फिल्मी लव स्टोरी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'ऐसा प्यार कहां' (1986) के सेट पर शुरू हुई थी। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती उनके को-स्टार थे। डायरेक्टर विजय सदनाह की इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा थे। पद्मिनी के परिवार वाले प्रदीप के साथ उनके रिश्ते को लेकर खुश नहीं थे। इसका कारण ये था कि दोनों अलग-अलग कम्युनिटी से बिलॉन्ग करते थे। 

Priyank Sharma (Padmini Kolhapure's Son) Wiki, Age, Girlfriend, Family,  Biography in Hindi - WikiBioHindi.Com
दोनों ने पद्मिनी के परिवार को मनाने की खूब कोशिश की, लेकिन असफल रहे। आखिर एक दिन दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। 14 अगस्त, 1986 को दोनों ने शादी कर ली। उनका एक बेटा भी है जिसका नाम प्रियांक है।


पद्मिनी की छोटी बहन का नाम तेजस्विनी कोल्हापुरे है। जो कुछेक फिल्मों में काम भी कर चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन शिवांगी की शादी शक्ति कपूर के साथ हुई है। एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर रिश्ते में पद्मिनी की भांजी है।

Prem Rog': Love, ahead of time - Telegraph India
1980 में आई फिल्म 'इंसाफ का तराजू' में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। 15 साल की उम्र में उन्होंने लीड एक्ट्रेस के रूप में फिल्म 'जमाने को दिखाना है' में काम किया। इसके अलावा उन्होंने 'प्रेमरोग', 'विधाता', 'प्यार झुकता नहीं', 'सौतन', 'वो सात दिन', 'स्वर्ग से सुंदर', 'प्यार के काबिल', 'दाता', 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी फिल्मों में काम कियाा।


पद्मिनी अभी तक फिल्मों में सक्रिय हैं। सितंबर 2013 को रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में पद्मिनी नजर आई थीं। 2020 में वह एक मराठी फिल्म 'प्रवास' में दिखाई दी थीं। 

Scrutiny: Priyaank Sharma relives fond childhood memories with cousins  Shraddha Kapoor and Siddhanth Kapoor

Share this article
click me!