
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) ने 21 फरवरी को दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना की डिलीवरी का इंतजार फैंस को काफी लंबे समय से था, जो आखिरकार रविवार के दिन जाकर खत्म हुआ है। उनके बेटे के जन्म के साथ ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई है, जिनमें तैमूर अली खान (taimur ali khan) का जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। अगर आप सोच रहे हैं कि लोग तैमूर का मजाक क्यों उड़ा रहे हैं तो आइए बातते है इसके पीछे की वजह। दरअसल, जब से तैमूर पैदा हुए हैं, तब से उनकी फोटोज इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही हैं। तैमूर की पहली फोटो जब इंटरनेट पर आई थी, तब किसी ने नहीं सोचा था कि वो रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन जाएंगे। अब तैमूर का छोटा भाई आ गया है और लोग उन पर मीम्स बना रहे हैं कि तैमूर की गद्दी खतरे में पड़ गई है। लोग तैमूर के मजेदार एक्सप्रेशन वाली फोटोज इंटरनेट पर शेयर कर लिख रहे हैं कि अब तैमूर को टक्कर देने वाला आ गया है।
वैसे, आपको बता दें तैमूर अपने छोटे भाई के आने से काफी खुश हैं। तैमूर के नाना रणधीर कपूर ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि तैमूर को जब से इस बात की जानकारी मिली है कि उनकी मां की डिलीवरी हो गई है, तब से वो काफी खुश हैं। तैमूर अपने छोटे भाई से मिलने के लिए अस्पताल भी गए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।