
एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) चाहे लंबे समय से किसी बॉलीवुड फिल्म में नजर न आई हो लेकिन वे लाइमलाइट में बनी रहती है। सोशल मीडिया पर एक्टिव प्रियंका अपनी पोस्ट के साथ अन्य एक्टिविटी की वजह से चर्चा में रहती है। कुछ मिनट पहले ही उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें खूब खरी खोटी सुननी पड़ रही है। दरअसल, फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपनी 9 महीने की बेटी को लेकर लॉस एंजेलिस की सड़कों पर घुमा रही है और इस दौरान उन्होंने हाई हील और टाइट स्कर्ट पहन रखी है। उनकी फोटो देखकर लोग कह रहे है इतनी छोटी बच्ची को हाई हील पहनकर घुमाने जाने की क्या जरूरत है। इससे कोई हादसा भी हो सकता है। बता दें कि प्रियंका की बेटी मालती मैरी का जन्म इसी साल जनवरी में हुआ था। मालती एक प्री-मैच्योर बेबी है, जिसे महीनों तक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
प्रियंका चोपड़ा को सुनाई खरी-खोटी
प्रियंका चोपड़ा की बेटी के साथ वायरल हो रही फोटो को देखकर लोग उन्हें खूब खरी-खोटी सुना रहे है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- बेटी को घुमाते वक्त हाई हील कौन पहनता है। एक ने चौंकते हुए लिखा- हाई हील और टाइट स्कर्ट। एक बोला- हील में वॉक। हाई हील पहनकर बेटी के साथ, ये वाकई सोचने वाली बात है। एक अन्य ने लिखा- ठीक है … बहुत अच्छा आप उसे टहलने के लिए ले जा रही है… लेकिन क्या 5 इंच की ऊंची हील के सैंडल आपको चलने दे रहे है। हम तो नानी के साथ भी चलते हैं तो स्नीकर्स पहनते हैं...। एक ने लिखा- मुझे देखकर हैरानी हो रही है कि वह हील पहनकर कितनी देर तक घुम पाएंगी। इसी तरह एक ने लिखा- एक ऐसी मां जिसके अंदर फीलिंग्स नहीं है, वो एक केयर टेकर की तरह है। वहीं, दूसरी ओर कुछ ने प्रियंका के फैशन सेंस की तारीफ भी की।
हॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा एक्टिव है प्रियंका चोपड़ा
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव है। अभी भी उनके पास बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स है। आपको बता दें कि प्रियंका बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में आने वाली है। फरहान अख्तर की इस फिल्म में पीसी के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट लीड रोल में है। अभी इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में वक्त लगेगा क्योंकि आलिय प्रेग्नेंट है और वे फिलहाल किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रही है।
ये भी पढ़ें
दादी को खोने के गम में खूब रोई महेश बाबू की बेटी, ये CELEBS पहुंचे एक्टर की मां के अंतिम संस्कार में
पोर्न से लेकर विदेशी STARS तक ने Bigg Boss में दिखाया हुस्न का जलवा, 1 की SEXY अदाओं पर फिदा थे सभी
बोल्डनेस का तड़का लगाने का फंडा जानती है तारक मेहता की बबिता जी, SEXY लुक से करती है कईयों को घायल
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।