Gurmeet Bawa Death : लंबी बीमारी के बाद सिंगर ने कहा दुनिया को अलविदा, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस

Published : Nov 22, 2021, 11:25 AM IST
Gurmeet Bawa Death : लंबी बीमारी के बाद सिंगर ने कहा दुनिया को अलविदा, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस

सार

जानी मानी पंजाबी फोक सिंगर गुरमीत बावा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 77 साल की थीं। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- गुरमीत बावा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं।

मुंबई. जानी मानी पंजाबी फोक सिंगर गुरमीत बावा (Gurmeet Bawa) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 77 साल की थीं। फैमिली सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो भूपिंदर सिंह संधू ने कहा कि गुरमीत ने शहर के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। संधू ने बताया कि सांस लेने में परेशानी होनी के कारण उन्हें बीते शनिवार शाम को अस्पताल में भर्ती किया गया था। वे 45 सेकंड के लिए अपने लंबे हेक के लिए जानी जाती है। हालांकि, उन्हें पॉपुलैरिटी दूरदर्शन पर परफॉर्मेंस के बाद मिली। वे राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल पर नजर आने वालीं पहली पंजाबी महिला सिंगर थीं। वे पंजाब के गुरदासपुर जिले के कोठे गांव की रहने वाली थी। उन्होंने गांव से निकलकर अपनी आवाज का जादू देशभर में फैलाया। उनके पति किरपाल बावा भी पंजाबी फोक सिंगर हैं। 


करियर के दौरान मिले कई अवॉर्ड्स
अपने करियर के दौरान गुरमीत बावा को पंजाब सरकार द्वारा राज्य पुरस्कार, पंजाब नाटक अकादमी द्वारा संगीत पुरस्कार, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय देवी अहिल्या पुरस्कार और पंजाबी भाषा विभाग द्वारा शिरोमणि गायिका पुरस्कार सहित कई पुरस्कार से नवाजा गया। उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- गुरमीत बावा जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं। पंजाबी लोक संगीत में उनका योगदान शानदार रहा। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। 


- वहीं, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और उच्च शिक्षा भाषाविज्ञान मंत्री परगट सिंह ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया। रंधावा ने कहा कि गुरमीत बावा ने अपनी मधुर आवाज से अपनी एक जगह बनाई थी और आधी सदी से ज्यादा समय तक पंजाबी लोक संगीत की सेवा की।


- बता दें कि गुरमीत बावा के परिवार में पति कृपाल बावा और दो बेटियां गायिका ग्लोरी बावा और सिमरन बावा हैं। उनकी तीसरी बेटी लची बावा, जो एक लोक गायिका भी थीं, की पिछले साल फरवरी में कैंसर से मौत हो गई थी। गुरमीत बावा का अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें -
Anushka Ranjan Wedding: पीली साड़ी, बालों में गजरा लगाए सहेली की शादी में पहुंची Alia Bhatt, ये भी आए नजर

Anushka Rajan संग फेरे लेने के बाद ऐसा था Aditya Seal का हाल, ये देख हंसी नहीं रोक पाई दुल्हनिया

Shilpa Shetty-Raj Kundra Anniversary: पत्नी की ख्वाहिश पूरी करने राज कुंद्रा ने खरीदा था ये आलीशान बंगला

Kartik Aryan Birthday: क्या आप जानते हैं कार्तिक आर्यन का सरनेम, आखिर क्यों अपना नाम छुपाते हैं ये 11 Celebs

पति-बेटी को घर पर छोड़ बेटे संग घूमती नजर आई Shilpa Shetty, इधर कार में मुंह छुपाता दिखा ये खिलाड़ी

नाइटी पहनकर सड़क पर घूमती दिखी Kareena Kapoor, खुले बाल और इस हालत में देख लोगों ने लगाई क्लास

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Hollywood actress ने पूरे कपड़े उतार करवाया फोटोशूट, इंटरनेट पर मचा कोहराम
January 2026 के दूसरे शुक्रवार एक साथ रिलीज होंगी ये 15 फ़िल्में, लगेगा हॉरर से एक्शन तक का तड़का!