
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रामा क्वीन के नाम से फेसम राखी सावंत (Rakhi Sawant) कुछ ऐसी हरकत कर जाती है, जिससे वे लाइमलाइट में आ जाती है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वे अपना बेबी फ्लॉन्ट किए नजर आ रही है। वीडियो देखते है कि कईयों के होश उड़ गए और वे तरह-तरह के सवाल करने लगे। हालांकि, उनकी पोल कुछ मिनट में ही खुल गई और पता चला कि उन्होंने दो गुब्बारों से जरिए अपना बेबी बंप क्रिएट किया था। हुआ यूं कि राखी अपने फेक बेबी बंप के साथ मीडिया फोटोग्राफर्स के सामने आई। उनके साथ उस वक्त उनका दोस्त भी था और राखी वहां मौजूद लोगों के साथ मस्ती करने लगती है। वो कहती है- मुझसे भगवान ने कहा कि मैं एक महीसे को जन्म देने वाली हूं। सभी पापियों को सबक सिखाने बाहुबली आएगा। फिर उनके साथ चल रहा उनका दोस्त उनकी पोल खोल देता है और उनकी टी-शर्ट के अंदर रखे गुब्बारे फोड़ देता है और राखी उसे मारने दौड़ती है। हालांकि, राखी की इस हरकत की वजह से उनका सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ रहा है।
राखी सावंत को देख लोगों ने उड़ाया मजाक
राखी सावंत का वायरल हो रहा वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पेट में दो गुब्बारे लगाकर प्रेग्नेंसी का नाटक करती नजर आ रही है। फिर वो कुछ लोगों की तरफ इशारा करते हुए कहती है- ऐसे लोग, जो पाप करते है उनको सुधारने मेरे बच्चे आने वाले हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा- ये अलग ही कार्टून है। एक बोला- पागल हो गई है। एक ने कहा- इसे मेंटल अस्पताल भेजो। एक पूछा- ऐसी बकवास नौटंकी के लिए कितने पैसे दिए इसको। एक ने सलाह दी कि राखी को सुबह-सुबह गांजा नहीं फूंकना चाहिए। एक ने लिखा- कहां से आते है ये लोग, कौन सी दुनिया है इनकी। एक ने लताड़ लगते हुए कहा- प्रेग्नेंसी का मजाक बना रखा है। एक ने लिखा- तुम बकवास हो और इंडस्ट्री के लिए कलंक हो।
सड़क का कचरा साफ करने पहुंची थी राखी
आपको बता दें कि हाल ही में राखी सावंत का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे सड़क का कचरा साफ करने पहुंची थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर फैले कचरे को साफ करने राखी हाथ में फावड़ा लेकर आती है। फिर वहां से निकले एक ऑटो के पीछे भी भागती है। इस वीडियो को देखकर भी सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब ट्रोल किया था।
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड ही नहीं साउथ के साथ हॉलीवुड फिल्में भी आ रही बॉक्सऑफिस हिलाने, इतने करोड़ का लगा है दांव
ब्लेड-वायर और कांच के कपड़ों में देखें उर्फी जावेद का बवाल लुक, एक ड्रेस ने उड़ा दिए सभी के होश
काली ब्रा-माइक्रो पैंट में नम्रता मल्ला ने कराया बोल्ड-सेक्सी फोटोशूट, हर अदा है कातिलाना, PHOTOS
प्यार का पंचनामा की एक्ट्रेस ने किलर लुक में मनाया बर्थडे, कार्तिक आर्यन-नुरसत संग दिए पोज, PHOTOS
पान की दुकान पर खड़ा ये शख्स ऐसे बना था बॉलीवुड का खूंखार विलेन, लेने लगा था हीरो से ज्यादा फीस
कहानी उस शख्स की जिसको एक भूत बंगले ने बना दिया था जुबली स्टार, लगातार दी थी इतनी HIT
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।