
एंटरटेनमेंट डेस्क. साउथ फिल्मों के सुपर स्टार प्रभास (Prabhas) के सितारे लंबे समय से गर्दिश में चल रहे हैं। बाहुबली के बाद उनकी रिलीज हुई कोई भी फिल्म बॉक्सऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। साहो (Saho) से लेकर राधे श्याम (Radhe Shyam) तक लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप रही है। पुष्पा में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और केजीएफ 2 (KGF 2) के बाद यश की पॉपुरैलिटी देखकर अब खबर है कि प्रभास कोई रिस्क नहीं लेना चाहते है। इसलिए वे अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सर्तक हो गए है और पूरी शिद्दत के साथ मेहनत कर रहे ताकि कोई कमी न रह जाए। कहा जा रहा है कि अन्य फिल्मों की तुलना में प्रभास की आने फिल्मों पर सबसे ज्यादा पैसा लगा है, इसमें सालार, आदिपुरुष, प्रोजेक्ट के और स्पिरिट है।
एक साथ कर रहे हैं शूटिंग
राधे श्याम के सुपरफ्लॉप होने के बाद प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग एक साथ कर रहे है। वे इन दिनों दीपिका पादुकोण के साथ प्रोजेक्ट के और श्रुति हासन के साथ सालार की शूटिंग में बिजी है। इस वक्त वे सिर्फ अपने काम पर फोकस कर रहे है, ताकि कोई चुक न हो। रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में प्रभास ने सालार और प्रोजेक्ट के लिए जबरदस्त एक्शन सीन्स बैक टू बैक शूट किए है। एक्शन सीन्स की शूटिंग करते वक्त उन्होंने इस बात का खास ध्यान रखा कि हर शॉट परफेक्ट हो। उन्होंने हर शॉट को शूट करते वक्त पर्सनली भी इंटरेस्ट दिखाया। खबरों की मानें तो उन्होंने दोनों फिल्मों के लिए बैट टू बैक एक्शन सीन्स इसलिए शूट किए ताकि वे अपने काम में ज्यादा परफेक्शन ला सके।
राधे श्याम फ्लॉप होने से हिल गए थे प्रभास
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बजट फिल्म राधे श्याम के फ्लॉप होने से प्रभास पूरी तरह से हिल गए थे। इसीलिए सालार और प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान वे कोई कस नहीं छोड़ रहे है। वे नहीं चाहते कि राधे श्याम जैसी गलती दोबारा हो। वे शूट को बार-बार चेक कर रहे है ताकि कोई कमी न रहे। आपको बता दें कि प्रभास की अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग पूरी हो चुकी है। ओम राउत की यह फिल्म रामायण पर बेस्ड है, जिसमें कृति सेनन और सैफ अली खान लीड रोल में है। सैफ लंकेश का रोल प्ले कर रहे है तो प्रभास-कृति राम -सीता के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 2023 की मकर संक्रांति के मौके पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें
पान की दुकान पर खड़ा ये शख्स ऐसे बना था बॉलीवुड का खूंखार विलेन, लेने लगा था हीरो से ज्यादा फीस
कहानी उस शख्स की जिसको एक भूत बंगले ने बना दिया था जुबली स्टार, लगातार दी थी इतनी HIT
आखिर कौन है वो शख्स जिसके लिए खून तक बहाने को तैयार थे संजय दत्त, कह डाली थी इतनी बड़ी बात
अक्षय-अमिताभ से शिल्पा शेट्टी तक, करोड़ों के बंगले में रहते हैं ये 8 सेलेब्स, कीमत जान उड़ेगे होश
18 महीनों में रिलीज होने वाली इन 9 फिल्मों का बजट हिला देगा दिमाग, जानें कितने करोड़ लगे है दांव पर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।