
मुंबई. लंबे समय से जिस बात का सभी को इंतजार था अब वहीं बात सच होने जा रही है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। हालांकि, उनकी वेडिंग सेरेमनी की इनसाइड फोटोज सामने नहीं आई है लेकिन फिर भी शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आपको बता दें कि कपल की बुधवार को मेहंदी सेरेमनी थी। इस रस्म में कपूर और भट्ट फैमिली के कई मेंबर्स शामिल हुए थे। दुल्हन आलिया के अलावा बाकी लोगों ने भी हाथों में मेहंदी लगवाई। दूल्हे रणबीर की मां नीतू सिंह ने भी अपने हाथों में खास मेहंदी लगवाई है। दरअसल उनके हाथों में लगी मेहंदी की क्लोजअप फोटो वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया है। खबरों की मानें तो वो चाहती है कि ऋषि भी बेटे की शादी में पूरी तरह से शामिल रहे। बता दें कि 2020 में ऋषि कपूर का निधन हो गया था, वे कैंसर से पीड़ित थे।
हुई चूड़ा और पगड़ी की रस्म
रिपोर्ट्स की मानें तो गुरुवार सुबह रणबीर-आलिया की चूड़ा और पगड़ी की रस्म का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने सुबह-सुबह नीतू सिंह अपनी बेटी रिद्धिमा साहनी और ननद रीमा जैन के साथ वेन्यू पर पहुंची थी। उधर लड़कीवालों की तरफ से आलिया के मां सोनी राजदान और बड़ी शाहीन भट्ट शामिल हुए। इस दौरान हालांकि, सभी का सिम्पल लुक सामने आया, लेकिन इस लुक में भी सभी खूबसूरत दिख रही थी। आपको बता दें कि शादी की रस्मों को वास्तु अपार्टमेंट में ही निभाया जा रहा है बुधवार को मेहंदी की रस्म भी यहीं अदा की गई थी।
कृष्णा राज हाउस से निकलेंगी बरात
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो रणबीर कपूर की बरात कृष्णा राज हाउस से निकाली जाएंगी। इसमें रणबीर के परिवारवालों के साथ ही करीबी दोस्त भी शामिल होंगे। सभी ने बरात में जमकर नाचने की प्लानिंग कर रखी है। बरात कृष्णा हाउस से शुरू होकर वास्तु अपार्टमेंट पहुंचेगी, जहां फेरों की रस्म को पूरा किया जाएगा। बता दें कि बरात का समय दोपहर 2 बजे का है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।