
मुंबई. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी की रस्मों की शुरुआत आज यानी बुधवार को शुरू हुई। फिलहाल, शादी के फंक्शन रणबीर के वास्तु अपार्टमेंट में की जा रही है। उनकी मां नीतू सिंह (Neetu Singh), बहन रिद्धिमा सहानी, भांजी समाया सहानी, बुआ रीमा जैन, कजिन सिस्टर नताशा नंदा सहित अन्य गेस्ट वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। वैसे, आपको बता कि नीतू सिंह की ख्वाहिश थी कि बेटे की शादी आरके हाउस में हो लेकिन फिलहाल इसके री-कंस्ट्र्क्शन काम चल रहा है और यहां शादी की कोई भी रस्म को अदा करना मुश्किल है। हालांकि, आपको बता दें कि आरके हाउस जिसे अब कृष्णा राज हाउस के नाम से जाना जाता है, को भी रोशनी से सजाया गया है। बता दें कि आरके हाउस का निर्माण 76 साल पहले शोमैन राज कपूर ने किया था।
पत्नी के लिए राज कपूर ने बनवाया था आरके हाउस
आपको बता दें कि करीना कपूर के दादा राज कपूर ने आरके हाउस की नींव आज से करीब 76 साल पहले रखी थी। 3000 स्क्वेयर फीट में फैले इस हाउस में राज कपूर अपनी पत्नी कृष्णा राज और पांचों बच्चों के साथ रहते थे। राज कपूर के पांच बच्चों में रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा कपूर और रितु कपूर है। हालांकि, अब इनमें से सिर्फ रणधीर कपूर और रीमा कपूर ही जीवित है बाकी दुनिया को अलविदा कह चुके है। आपको बता दें कि वक्त के साथ राज कपूर के बच्चे आरके हाउस को छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट हो गए लेकिन ऋषि कपूर पत्नी नीतू सिंह के साथ आखिर वक्त तक यही रहे।
कई शादियों का गवाह बना आरके हाउस
आपको बता दें कि राज कपूर के सबसे बड़े बेटे रणधीर कपूर की शादी इसी जगह हुई। इसके बाद ऋषि कपूर-नीतू सिंह भी यहीं शादी के बंधन में बंधे। कहा जाता है कि रिद्धिमा कपूर और करिश्मा कपूर ने आरके हाउस में भी सात फेरे लिए थे। खबरों की मानें एक वक्त ऐसा भी आया था जब ऋषि कपूर अपने इस बंगले को बेचना चाहते थे। इसकी वजह थी कि यह काफी पुराना हो गया था। कहा जाता है कि उन्होंने इसके लिए 30 करोड़ रुपए कीमत भी तय कर दी थी। लेकिन ऋषि की मां कृष्णा राज और उनकी बहनों को उनका ये फैसला पसंद नहीं आया और उन्हें अपना इरादा बदलना पड़ा। फिर ऋषि की मां कृष्णा राज का निधन हो गया। इसके ऋषि और नीतू ने बीएमसी से इस बंगले को गिराकर यहां बहुमंजिला इमारत बनाने की परमिशन मांगी। 2016 में इसे गिराया गया और तभी से यहां कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।
Alia bhatt का विवादों से है पुराना नाता, पिता को खराब बताने पर अदाकारा हो चुकी हैं ट्रोल
कपूर खानदान में शामिल हो रही आलिया भट्ट, करीना के परदादा के परिवार की इन बहुओं को कभी देखा है आपने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।