अपनी मां से भी 2 साल बड़ी है मस्तराम की एक्ट्रेस, जानें क्यों बोली- कई हीरोइनें मेरे सामने दूध पीती बच्चियां

भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने इंटरनेट पर उनकी उम्र गलत दिखाए जाने को लेकर गूगल पर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि मैं तो अपनी मां से भी 2 साल बड़ी हूं। मेरी उम्र 52 साल है। 

Asianet News Hindi | Published : Apr 6, 2022 12:39 PM IST / Updated: Apr 06 2022, 06:10 PM IST

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने गूगल से नाराजगी जताई है। दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि गूगल उनकी उम्र गलत दिखा रहा है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने गूगल पर तंज कसते हुए कहा कि वो उनकी उम्र 42 बता रहा है, लेकिन वो तो 52 साल की हैं। हालांकि, रानी चटर्जी की इस पोस्ट के बाद भी अब तक गूगल सर्च में उनकी उम्र 42 साल ही दिखा रहा है, जबकि हकीकत में रानी चटर्जी का जन्म 1989 का है और वो अभी 32 साल की हैं। 

रानी चटर्जी ने गूगल पर यूं कसा तंज : 
रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- गूगल पर अपनी उम्र को लेकर खबरें देखती रहती हूं। मैं हैरान हूं। गूगल के हिसाब से मेरी उम्र 42 साल है। लेकिन मैं साफ कर दूं कि मेरी उम्र गूगल गलत बता रहा है। मेरी उम्र 52 साल है। अभी 30 मार्च को मैंने अपनी मम्मी का 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। मैं अपनी मां से भी 2 साल बड़ी हूं। जिन एक्ट्रेस के साथ मेरी उम्र की न्यूज बना रहे हैं, वो सब दूध पीती बच्चियां हैं। आगे से मेरी उम्र 52 साल बताएं। 

डार्क लिपस्टिक और नशीली आंखों में अदाएं दिखाती नजर आई मस्तराम की एक्ट्रेस, एक बोला- माचिस तो बस बदनाम है

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं रानी चटर्जी : 
इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का जन्म 3 नवंबर, 1989 को मुंबई में हुआ था। उनका असली नाम सबीहा शेख है। हालांकि, उन्होंने बाद में अपना स्क्रीन नेम रानी चटर्जी रख लिया। रानी ने करियर की शुरुआत 2004 में फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'जानम', 'नागिन', 'देवरा बड़ा सतावेला', 'घरवाली बाहरवाली', 'रानी बनल ज्वाला', 'रानी 786', 'परिवार', दुलारा, पायल, शिव रक्षक, मैं रानी हिम्मवाली, देवरा इश्कबाज, रंगबाज, छोटी ठकुराइन और मस्तराम जैसी कई फिल्मों में काम किया है।  

ये भी पढ़ें : 
तो इस शख्स की वजह से करीब आए थे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, फिर ऐसे बढ़ी थी दोनों के बीच नजदीकियां

RRR अब 1000 करोड़ से चंद कदम दूर, इन 10 बॉलीवुड फिल्मों ने भी की बजट से कई गुना ज्यादा कमाई

मौत के इतने साल भी दिव्या भारती की इन चीजों को सीने से लगाकर रखा है पति साजिद ने, दूसरी पत्नी का खुलासा

ये है TV की अनुपमा के रियल पति, 9 साल पहले की थी शादी, बेटे को जन्म देने से पहले गुजरी थी मुश्किल दौर से

Divya Bharti कभी सुसाइड नहीं कर सकती, जब बेटी की मौत के बाद मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे


 

Read more Articles on
Share this article
click me!