शादी की सालगिरह पर रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण को दिया सरप्राइज, खास गिफ्ट लेकर पहुंचे यहां

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चौथी सालगिरह पर 14 नवंबर को थी। अपनी वेडिंग एनिवर्सरी पर कपल ने कोई सेलिब्रेशन नहीं किया, लेकिन फिर भी रणवीर ने पत्नी के लिए सरप्राइज प्लान किया और उनके ऑफिस पहुंच गए। 

Rakhee Jhawar | Published : Nov 15, 2022 7:46 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की शादी को चार साल पूरे हो गए हैं। कपल 14 नवंबर 2018 को इटली में शादी के बंधन में बंधा था। हालांकि, दोनों ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था, लेकिन बाद में दोस्तों के लिए मुंबई में करीब 3 रिसेप्शन आयोजित किए थे और सबके साथ जमकर मस्ती की थी। शादी की चौथी सालगिरह पर कपल अपने-अपने कामों में बिजी रहे है, लेकिन रणवीर ने पत्नी को सरप्राइज देने का प्लान बनाया। अपने ऑफिस में काम कर ही दीपिका को सरप्राइज देने रणवीर उनके लिए फूल और चॉकलेट्स ले लेकर पहुंचे ताकि पत्नी का रिएक्शन देख सके। उन्होंने इस मौके की फोटो भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। शेयर की फोटो में देखा जा सकता है कि दीपिका अपने लेपटॉप पर काम कर रही और आसपास उनके कलिग्स खड़े हैं। उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- जब सालगिरह पर उसे काम करना हो तो आप उसे उसके ऑफिस में सरप्राइज दें। फूलों और चॉकलेट की पावर को कभी कम मत समझना। इसके लिए डायमंड जरूरी नहीं है, नोट कर ले और बाद में मुझे धन्यवाद दें।

 

Latest Videos

 

लंबे समय तक डेटिंग के बाद की थी शादी
आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों की गिनती इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स में की जाती है। हालांकि, लंबे समय से दोनों ने ही कोई हिट फिल्म नहीं दी है। बता दें कि कपल फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला में पहली बार साथ में काम किया था। इसी फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर की बात सामने आई थी। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की थी। फिर दोनों ने 2018 में शादी करने का फैसला किया। शादी इटली में हुई थी और फिर मुंबई में रिसेप्शन दिया गया था। कपल के वेडिंग रिसेप्शन में बॉलीवुड से जुड़े ज्यादातर सेलेब्स ने हिस्सा लिया था। उनके रिसेप्शन की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। 


रणवीर-दीपिका का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि रणवीर सिंह की इस साल आई फिल्म जयेशभाई जोरदार बॉक्स ऑफिस सुपरफ्लॉप साबित हुई। फिल्म अपनी लागत का आधा भी वसूल नहीं कर पाई। उनकी अपकमिंग फिल्म रोहित शेट्टी की सर्कस है, जो इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडिस हैं। इसके अलावा वह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर, पठान और प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।

 

ये भी पढ़ें
कम पैसों में बनी अक्षय कुमार की इन 10 फिल्मों ने BOX OFFICE पर किया गदर, माथा घुमा देगी 3 की कमाई

BOX OFFICE पर सलमान खान की इन 7 फिल्मों ने की तगड़ी कमाई, इनमें से सिर्फ 4 मूवी ने कमा डाले 2400 Cr

बचपन में ऐसे दिखते थे सलमान-शाहरुख, FLOP अक्षय कुमार को तो पहचान पाना भी मुश्किल, 10 PHOTOS

4 FLOP के बाद अक्षय कुमार अब नहीं लेना चाहते रिस्क, दोबारा खेला माइंड गेम, अब ये होगा नेक्स्ट स्टेप

Share this article
click me!

Latest Videos

'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
OMG! यहां बीवियां हो जाती हैं चोरी, जानें कहां चल रहा ऐसा 'कांड'