
मुंबई. भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) मना रहा है। 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। उससे पहले न देश में संविधान था और न राष्ट्रपति। तब से हर साल इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के लिए 26 जनवरी के दिन को ही इसलिए चुना गया क्योंकि इससे पहले 26 जनवरी 1929 को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) ने भारतीय स्वराज की घोषणा की थी। गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फैन्स को इस दिन की बधाई दी। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), कंगना रनोट (Kangana Ranaut) से मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) सहित अन्य सेलेब्स ने अपने-अपने तरीके से लोगों को बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने देर रात दो पोस्ट किए, जिसमें से एक पोस्ट में वो तिरंगे स्टाइल में दाढ़ी के साथ दिखाई दिए। बिग बी ने अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की थी, जिसमें वे सफेद टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उन्होंने ट्वीट पर कई सारी फोटोज शेयर की है, जिसमें वे हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहे है।
फैंस को किया विश
अमिताभ बच्चन ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- गणतंत्र दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं। उनकी फोटो ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। बिग बी ने एक और फोटो शेयर की, जिसमें वो अपने बंगले प्रतीक्षा के आगे खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में बिग बी सफेद कपड़ों में बंगले के गेट के पास खड़े हैं। फोटो में बिग बी के सामने फैंस का हुजूम लगा नजर आ रहा है। वहीं गार्ड्स, भीड़ को कंट्रोल करते दिख रहे हैं। फोटो में अमिताभ अपने फैंस अभिवादन करते दिख रहे हैं। वहीं, कंगना रनोट ने भी 3 मिनट का एक वीडियो अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया, जिसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस परेड करते दिख रहे हैं। वैसे, कंगना का देशभक्ति वाला अवतार फैंस आए दिन देखते रहते हैं।
- मनोज बाजपेयी ने भी ट्विटर पर एक पोस्ट कर देश की जनता को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने तिरंगा पोस्ट कर लिखा- हैप्पी रिपब्लिक डे। अजय देवगन ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पर शेयर, जिसमें गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड का सीन है, जिसमें जवान करतब दिखाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा हैप्पी रिपल्बिक डे। अनुपम खेर ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा- लहू देकर तिरंगे की बुलंदी को संवारा है, फरिश्ते तुम वतन के हो तुम्हें सजदा हमारा है। हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।#HappyRepublicDay2022.
- शिल्पा शेट्टी, वरुण धवन, प्रिटी जिंटा, सुभाष घई सहित अन्य सेलेब्स ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई दी। प्रिंटी ने हाथ में तिरंगा लिए फोटो शेयर कर लिखा- आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद। शिल्पा शेट्टी एक वीडियो शेयर कर लिखा- मेरे सभी देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। एक ऐसे देश का हिस्सा बनने के लिए आभारी हूं जिसने अपने नागरिकों की विविधता का सम्मान करते हुए भारत के संविधान को अपनाया। वास्तव में लोगों का, लोगों के लिए और लोगों द्वारा। जय हिंद!
Varun Dhawan की शादी को हुआ सालभर, पत्नी को गले लगाते आए नजर, दिखाई अपनी वेडिंग की अनसीन फोटोज
Riya Sen Birthday: कम उम्र में धमाल मचाने वाली इस हीरोइन का है विवादों से नाता, इसलिए नहीं चला करियर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।