अमृता से तलाक लेना सैफ अली खान को पड़ा था महंगा, किश्तों में देने पड़े थे करोड़ों रुपए

Published : Aug 16, 2019, 01:43 PM IST
अमृता से तलाक लेना सैफ अली खान को पड़ा था महंगा, किश्तों में देने पड़े थे करोड़ों रुपए

सार

फिल्म 'टशन' के सेट पर सैफ और करीना से करीबियों की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स में दर्ज हुईं। रोजा के बाद करीना और सैफ के बीच करीबियां बढ़ने लगी थीं।

मुंबई. सैफ अली खान शुक्रवार 16 अगस्त को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 16 अग्सत, 1970 को दिल्ली में हुआ था। सैफ ने खुद से 12 साल बड़ी एक्ट्रेस अमृता सिंह से 1991 में शादी की थी। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा था। सैफ ने 1993 में फिल्म 'परंपरा' से कॅरियर की शुरुआत की थी। अमृता और सैफ का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया था और 2004 में तलाक हो गया था। लेकिन उन्हें एक्ट्रेस से तलाक लेना काफी महंगा पड़ा था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि तलाक के अवज में अमृता ने उनसे 5 करोड़ रुपए मांगे थे। लेकिन वो उस वक्त इतने पैसे देने की स्थिति में नहीं थे।

किश्तों में देने पड़े थे पैसे 

सैफ ने इंटरव्यू में बताया था कि अमृता के द्वारा मांगे गए 5 करोड़ रुपए को किश्तों में दिए थे। हालांकिस पहले वे उन्हें 2.5 करोड़ रुपए ही दे पाए थे। बाकि बचे हुए पैसों को उन्होंने बाद में थोड़े-थोड़े करके दे दिए थे। इसके अलावा वे अमृता को हर महीने तब तक 1 लाख रुपए देते रहे जब तक उनका बेटा इब्राहिम 18 साल का नहीं हो गया।

इस मॉडल के चलते टूटी थी शादी

सैफ के अफेयर की खबरें सामने तब आने लगी थीं। जब मीडिया में खबरें आ रही थीं कि सैफ का अफेयर इटली की मॉडल रोजा से है। जिसकी वजह से सैफ और अमृता के बीच दूरियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद दोनों का तालाक हो गया। ऐसे में वे बिल्कुल अकेले हो गए थे और उन्हें एक साथी की जरूरत थी, जो उनका साथ निभा सके। तो ये भमिका रोजा ने निभाई। हालांकि दोनों का रिलेशन भी ज्यादा दिनों चतक नहीं चल पाया और ब्रेकअप हो गया। 

रोजा के करीना से बढ़ी थीं करीबियां 

फिल्म 'टशन' के सेट पर सैफ और करीना से करीबियों की खबरें मीडिया रिपोर्ट्स में दर्ज हुईं। रोजा के बाद करीना और सैफ के बीच करीबियां बढ़ने लगी थीं। फिल्म 'कारगिल' और 'ओमकारा' के बाद दोनों ने फिल्म 'टशन' की शूटिंग शुरू की। और इस बीच ही दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। 2007 अक्टूबर में दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और फिर दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इसके बाद सैफ-करीना ने 2012 में शादी कर ली। 2016 में करीना ने बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Vs Toxic: यश की सुनामी के आगे कमजोर पड़ी रणवीर की आंधी! 24 घंटे में पलटा गेम
कौन है हैरी बाक्सर? बिश्नोई गैंग का खास शूटर, जिसके खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर