अब सामने आई Salman Khan-Sonakshi Sinha की वरमाला की फोटो, जानें क्या सच्चाई और किसने जुड़ा है कनेक्शन

Published : Mar 09, 2022, 08:43 AM IST
अब सामने आई Salman Khan-Sonakshi Sinha की वरमाला की फोटो, जानें क्या सच्चाई और किसने जुड़ा है कनेक्शन

सार

हाल ही में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इस मॉर्फ्ड फोटो पर सोनाक्षी ने अपनी झल्लाहट निकाली थी। इस हंगामे के बीच अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये फोटो में सलमान-सोनाक्षी के वरमाला की है। 

मुंबई. हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) और सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की वेडिंग फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। इस फोटो में सलमान, सोनाक्षी को सगाई की अंगूठी पहनाते दिख रहे थे। वहीं, सोनाक्षी भी लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, सलमान-सोनाक्षी की सगाई की ये फोटो मॉर्फ्ड है। इस फोटो को किसी फैन ने एडिट किया है। इस मॉर्फ्ड फोटो पर सोनाक्षी ने अपनी झल्लाहट निकालते हुए कहा था-क्या आप इतने बेवकूफ हैं कि आप असली और मॉर्फ्ड फोटो में फर्क नहीं कर सकते। इसके साथ ही उन्होंने हंसी वाले इमोजी भी लगाए। इस हंगामे के बीच अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये फोटो में सलमान-सोनाक्षी के वरमाला की है। इस फोटो को देखने के बाद एक बार फिर फैन्स कंफ्यूज हो गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये फोटो भी फोटोशॉप्ड के जरिए बनाई गई है। 


Varun Dhawan से कनेक्शन
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सलमान खान-सोनाक्षी सिन्हा की ये फोटो सफेद रंग के ब्राइडल लुक पर बनी है। जिसे देखकर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी की फोटो याद आती है। दरअसल, सच्चाई यहीं है कि वरुण-नताशा की ही शादी की एक फोटो को फोटोशॉप कर सलमान-सोनाक्षी की वरमाला वाली फोटो को बनाया गया है। 

Sonakshi Sinha ने Salman Khan से कर ली गुपचुप शादी! जानें क्या है वायरल हो रही फोटो की हकीकत


इस एक्टर से जुड़ रहा Sonakshi Sinha का नाम 
शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा कभी सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान के साले बंटी सचदेवा (Bunty Sachdeva) को डेट करती थीं। हालांकि, अब उनका ब्रेकअप हो चुका है। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी, जिसे देखने के बाद लोगों को लगने लगा कि सोनाक्षी इन्हें डेट कर रही हैं। बता दें कि जहीर इकबाल की डेब्यू फिल्म नोटबुक के समय से ही ऐसी खबरें हैं कि सोनाक्षी सिन्हा उनके साथ रिलेशनशिप में हैं। 


- बात सलमान खान के वर्कफ्रंट की करें तो वे टाइगर 3 में कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल नहीं बल्कि  2023 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में सलमान-कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी एक सी क्लिप शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट की जानकारी दी थी। 

 

ये भी पढ़ें
हर 'खान' नहीं देता हिट की गारंटी, इन 3 को छोड़ सुपरफ्लॉप रहे ये हीरो, कुछ खो गए गुमनामी के अंधेरे में

शादी के बाद पहली रात को क्या हुआ, Bhagyashree के पति ने सबके सामने खोला राज, ऐसे किया पत्नी ने रिएक्ट

Womens Day 2022: Karishma Kapoor से Shweta Tiwari, मां के साथ ही पिता का फर्ज भी निभा रहीं ये 10 एक्ट्रेस 

Womens Day 2022: सैफ अली खान की बेटी से Janhvi Kapoor तक, अपनी कातिलाना अदाओं से करती है बोल्ड

Womens Day 2022: कोई हुई परिवार के खिलाफ, किसी ने इंसाफ के लिए उठाई बंदूक, जब हीरोइनों का दिखा खौफनाक रूप

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

SRK के रेस्टोरेंट में Alia और Ranbir Kapoor का डांस, वायरल हो रहा ये वीडियो
Dhurandhar बनी देश की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म, ये 2 फ़िल्में BO पर असली चुनौती!