दुनिया के 50 Greatest Actors में शाहरुख खान का नाम, जानें इस लिस्ट में और कौन-कौन शामिल

फिल्म पठान विवाद के बीच शाहरुख खान को लेकर एक खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख दुनिया के 50 महानतम स्टार्स की लिस्ट में शामिल हुए। ऐसा करने वाले वह एकमात्र इंडियन हैं।
 

Rakhee Jhawar | Published : Dec 21, 2022 2:30 AM IST / Updated: Dec 21 2022, 08:22 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर विवाद में फंसे हुए है। देशभर में अभी भी उनकी फिल्म का हालिया रिलीज हुए गाने की वजह से विरोध किया जा रहा है। इसी बीच एक खुश करने वाली खबर भी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो पठान विवाद के बीच शाहरुख ने अपने एक खिताब दर्ज किया है। दरअसल, एम्पायर मैगजीन के अब तक के 50 महानतम एक्टर्स की लिस्ट जारी की है, जिसमें इंडिया से एकमात्र शाहरुख ऐसे शख्स है, जिसका नाम इसमें शामिल हैं। बता दें कि एम्पायर मैग्जीन ने फरवरी 2023 के एडिशन के लिए रीडर्स से अब तक के बेस्ट एक्टर्स के लिए वोट करने को कहा था। इस लिस्ट में डेनजेल वाशिंगटन (Denzel Washington), टॉम हैंक्स (Tom Hanks), एंथनी मार्लन ब्रैंडो (Anthony Marlon Brando), मेरिल स्ट्रीप (Meryl Streep), जैक निकोलसन (Jack Nicholson) जैसे कई स्टार्स हैं।


मैगजीन ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ
आपको बता दें कि मैगजीन ने शाहरुख खान की खूब तारीफ भी की। शाहरुख की फोटो शेयर कर लिखा- शाहरुख खान के पास चार दशकों का हिट करियर है। पूरी दुनिया में उनके ढेरों फैंस हैं। अपनी शानदार स्टाइल और एक्टिंग की वजह से वह ऐसा कर पाते हैं और करीब-करीब हर जॉनर में हिट हैं, ऐसा कुछ नहीं है जो वो नहीं कर सकते। पब्लिकेशन ने उनकी चार फिल्में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित देवदास, करन जौहर की माई नेम इज खान और कुछ कुछ होता है और आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित स्वदेस को हाईलाइट किया है। इतना ही नहीं 2012 की आई उनीक फिल्म जब तक है जान से उनका डायलॉग - जिंदगी तो हर रोज जान लेती है... बम तो सिर्फ एक बार लेगा,  को उनके करियर की  आइकॉनिक लाइन बताया है। 

Latest Videos


1992 में शुरू किया था करियर
आपको बता दें कि शाहरुख खान ने 1992 में फिल्म दीवाना से अपना करियर शुरू किया था। उनकी पहली ही फिल्म ने उन्हें बॉलीवुड का बादशाह बना दिया था। उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही फिल्मों में निगेटिव रोल तक प्ले करने की रिस्क उठाई थी। उनकी अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें वह एक्शन फिल्म पठान में दिखाई देंगे, जो 25 जनवरी, 2023 को दुनियाभर में रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। वे दो और फिल्मों में भी नजर आएंगे। एक निर्माता एटली के साथ एक्शन-एंटरटेनर जवान और दूसरी राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित डंकी।

 

ये भी पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा से अल्लू अर्जुन तक, 2022 में पर्दे से गायब रहे 8 स्टार्स, एक का सालों से अता-पता नहीं

FLOP अक्षय कुमार का OTT पर निकला दम, 2022 में इन 7 Stars का भी नहीं चला डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जादू

किसी ने 15 तो किसी ने किया 4 साल बाद कमबैक, जानें इन 8 बॉलीवुड स्टार्स की वापसी HIT रही या FLOP

FLOP प्रभास की Fees के आगे नहीं टिकते ये साउथ स्टार्स, अक्षय-सलमान-SRK का जानें क्या है हाल

KGF 2 से इस मामले में पीछे रह गई 1900  Cr की ये फिल्म, पर RRR-ब्रह्मास्त्र को BOX OFFICE पर पछाड़ा

Share this article
click me!

Latest Videos

करोलबाग हादसाः 'मां चिंता मत करना' 12 साल के अमन की मौत ने हर किसी को रुलाया
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
हरियाणा BJP संकल्प पत्र की 20 बड़ी बातें: अग्निवीर को पर्मानेंट जॉब-महिलाओं को 2100 रु.
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ