हाथ में हथियार और चेहरे पर खून, शाहरुख खान का Pathaan से फर्स्ट लुक, फैन्स बोले- किंग ऑफ बॉलीवुड

Published : Jun 25, 2022, 01:29 PM ISTUpdated : Jun 25, 2022, 01:38 PM IST
हाथ में हथियार और चेहरे पर खून, शाहरुख खान का Pathaan से फर्स्ट लुक, फैन्स बोले- किंग ऑफ बॉलीवुड

सार

शाहरुख खान ने कुछ मिनट पहले अपनी अपकमिंग फिल्म पठान से अपना पहला लुक शेयर किया है। सामने आए उनके लुक को देखर फैन्स क्रेजी हो रहे है और जमकर कमेंट्स कर रहे है।

एंटरटेनमेंट डेस्क. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल पूरे कर लिए है। उनकी पहली फिल्म दीवाना (Deewana) 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने की खुशी में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) से खुद का पहला लुक शेयर किया है। सामने आए उनके किलर लुक को देखकर फैन्स बेकाबू हो रहे है और जमकर कमेंट्स कर रहे है। शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर एक छोटी सी क्लिप शेयर की, जिसमें उनके चेहरे पर गुस्सा, खून और बाल बिखरे नजर आ रहे है। उन्होंने क्लिप शेयर कर लिखा- 30 साल पर गिनती नहीं क्योंकि आपका प्यार और मुस्कान अनंत है और #पठान के साथ जारी है। 25 जनवरी, 2023 को #YRF50 के साथ #पठान को सेलिब्रेट करें, जो हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम को भी टैक किया है। 


शाहरुख खान जीरो में दिखे आखिरी बार
आपको बता दें कि शाहरुख खान 2018 में आई फिल्म जीरो में आखिरी बार नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ लीड रोल में थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। वैसे, आपको बता दें कि इस साल भी उनकी कोई फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने वाली है। फिल्म पठान भी जनवरी 2023 में रिलीज होगी। कुछ महीने पहले उन्होंने फिल्म का टीजर भी शेयर किया था। वहीं,  शाहरुख की गिनती उन स्टार्स में की जाती है, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई। यूं तो हेमा मालिनी ने उन्हें फिल्म दिल आशना हैं में पहला मौका दिया था, लेकिन इस फिल्म से पहले दीवाना रिलीज हुई थी। बात उनके वर्कफ्रंट की करें तो वे पठान के अलावा जवान, डंकी और टाइगर 3 में भी नजर आएंगे।


फैन्स ने शाहरुख खान के लुक पर किया ऐसे रिएक्ट
एक ने शाहरुख खान का किलर देखकर लिखा- खून और पसीने से लथपथ शाहरुख हमेशा ही ब्लॉकबस्टर थ्रीलर देते है। एक बोला- जब शाहरुख खान की चले तो हैटर्स की जले। एक ने लिखा- एंट्री भले ही लेट होगी लेकिन सबसे ग्रेट होगी। एक ने लिखा- किंग इज बैक। एक बोल- माय हीरो तो दूसरा बोला- पठान फायर। एक अन्य ने लिखा- बॉलीवुड का किंग बॉलीवुड को संभालने आ रहा है। एक बोला- जल्दी मिलेंगे पठान से। एक ने लिखा- ये एक्टर रॉक करता है यहीं किंग ऑफ बॉलीवुड है। एक ने जोश दिखाते हुए लिखा- बॉलीवुड को बचाने बादशाह आया है भाई। आपको बता दें कि कुछ ही मिनट में उनकी पोस्ट पर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स और कमेंट्स आए है। 

 

ये भी पढ़ें
एक चूक होती तो बाप करता था इस सिंगर की बेल्ट से पिटाई, मौत का था इतना खौफ घर में कर रखा था ऐसा इंतजाम

तो क्या मां की अकड़ ने करिश्मा कपूर को नहीं बनने दिया बच्चन बहू, शादी से पहले ही रख दी थी ऐसी शर्त

तलाकशुदा शख्स से शादी कर नर्क बन गई थी करिश्मा कपूर की जिंदगी, नहीं बख्शा था देवर-सास ने भी 

PHOTOS में देखें पत्नी-बच्चों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते हैं संजय दत्त, खास है घर की एक दीवार

वो हीरोइन जिसकी वजह से आपस में भिड़ गए थे कपूर खानदान के ये बाप-बेटे, एक-दूसरे से करने लगे थे नफरत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम