
Shweta Tiwari Besharam Rang Dance: दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'पठान' का गाना बेशरम रंग इन दिनों काफी चर्चा में है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटी तक इस गाने पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं। इसी बीच, कसौटी जिंदगी की एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी बेशरम रंग गाने पर अपना वीडियो शेयर किया है। इस गाने में श्वेता तिवारी का अंदाज देख लोग उनकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
श्वेता तिवारी ने 'बेशरम रंग' गाने पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें पहले वो सफेद रंग के बाथरॉब में अपनी हॉट अदाएं दिखाती हैं। इस दौरान बैकग्राउंड में 'बेशरम रंग' गाना सुनाई दे रहा है। कुछ देर में गाना गाते हुए श्वेता एक कमरे में चली जाती हैं और दोबारा पीले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लुक में नजर आती हैं। श्वेता तिवारी का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि लोग उनकी दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।
एक बोला- श्वेता की वजह से नहीं बढ़ रहे बेटी के फॉलोअर्स :
एक शख्स ने श्वेता तिवारी के वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा- अरे आपकी उम्र कम हो रही है क्या? यू लुकिंग गॉर्जियस। एक ने तो कहा- मैं शर्त लगा सकता हूं कि ये दीपिका को रिप्लेस कर सकती है। वहीं एक और यूजर ने कहा- आप तो 22 की लग रही हैं। एक और शख्स बोला- श्वेता जी आपने तो रिकॉर्ड तोड़ दिया। इतना ही नहीं, एक शख्स ने शिकायती लहज में कहा- आपकी वजह से आपकी बेटी के फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे हैं।
इस वजह से विवादों में आया बेशरम रंग :
बता दें कि इससे पहले दीपिका की हमशक्ल का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें उसने व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम्स में बेशरम रंग गाने पर डांस किया था। बता दें कि 'बेशरम रंग' गाना दिसंबर, 2022 में रिलीज हुआ था। इस गाने में दीपिका ने एक जगह भगवा रंग की बिकिनी पहनी है, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद दीपिका की ड्रेस को अश्लील बताते हुए लोगों ने फिल्म का बायकॉट करने की मांग की थी।
शिल्पा राव ने गाया बेशरम रंग :
बता दें कि पठान फिल्म के बेशरम रंग गाने को शिल्पा राव ने गाया है। वहीं, इसका म्यूजिक विशाल-शेखर ने कम्पोज किया है। शाहरुख और दीपिका की फिल्म 'पठान' इसी महीने 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद हैं, जबकि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपए है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी।
ये भी देखे :
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।