MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • Gadar 2: हैंडपंप उखाड़ने के बजाय कुछ ऐसे दुश्मनों से बदला लेगा तारा सिंह, इस बार सकीना नहीं इनके लिए पहुंचा पाकिस्तान

Gadar 2: हैंडपंप उखाड़ने के बजाय कुछ ऐसे दुश्मनों से बदला लेगा तारा सिंह, इस बार सकीना नहीं इनके लिए पहुंचा पाकिस्तान

Gadar 2 : सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' रिलीज हो चुकी है। 22 साल बाद एक बार फिर तारा सिंह पाकिस्तानी की सरजमीं पर दुश्मनों के छक्के छुड़ाता दिखेगा। हालांकि, इस बार तारा सिंह हैंडपंप उखाड़ने के बजाय दुश्मनों के खिलाफ एक बड़ा-सा पहिया लेकर लड़ता नजर आएगा। 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Aug 11 2023, 12:28 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

हैंडपंप की जगह तारासिंह के हाथ में दिखेगी ये चीज : 
कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने गदर 2 का टीजर रिलीज किया था। अनिल शर्मा की इस एक्शन-ड्रामा मूवी से सनी देओल का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। इस वीडियो में तारा सिंह चिल्लाते हुए अपने सिर पर बड़ा-सा पहिया लेकर टूट पड़ता है। मतलब, 2001 में आई गदर में सनी देओल हैंडपंप उखाड़ते हैं, लेकिन इस बार वो दुश्मनों से एक अलग तरीके से निपटेंगे। 

27

बीवी सकीना नहीं बल्कि इसलिए पाकिस्तान जाएगा तारा : 
गदर 2 (Gadar 2) में तारा सिंह एक बार फिर पाकिस्तान जाएगा, लेकिन इस बार बीवी सकीना की खातिर नहीं बल्कि अपने बेटे जीते के लिए। फिल्म के सेकंड पार्ट में तारा बेटे जीते को बचाने के लिए पाकिस्तान में दुश्मनों से लोहा लेगा। 

37

प्रेमिका को लाने पाकिस्तान जाता है जीते, लेकिन..
फिल्म के सेकेंड पार्ट में तारा सिंह का बेटा जीते अपनी प्रेमिका को लाने पाकिस्तान जाता है। लेकिन वहां उसे पाकिस्तानी सेना जासूसी के आरोप में पकड़ लेती है। इसके बाद उसे जान से मारने के लिए तोप के मुंह पर बांध दिया जाता है। बाद में तारा सिंह पाकिस्तान पहुंचता है और अपने बेटे को बचाता है। बता दें कि जीते का रोल डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष निभा रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट पार्ट में भी उन्हीं ने काम किया था। 

47

लखनऊ के कॉलेज को बनाया पाक सेना का हेडक्वार्टर : 
बता दें कि गदर 2 के क्लाइमेक्स को लखनऊ में फिल्माया गया है। यहां के La Martiniere College की बिल्डिंग को पाकिस्तानी सेना का हेडक्वार्टर बनाया गया है। इसी कॉलेज में फिल्म का सबसे अहम सीन शूट किया गया है। 

57

लखनऊ की इन जगहों पर भी शूट हुई गदर 2 : 
लखनऊ में ही फिल्म का करीब 70% हिस्से की शूटिंग की गई है। यहां के लॉ मार्टिनियर कॉलेज के अलावा हुसैनाबाद कालेज, केसरबाग, काकोरी और मलीहाबाद की लोकेशंस पर भी कुछ सीन शूट किए गए हैं। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में भी फिल्माए गए हैं। 

67

जहां खत्म हुई थी फिल्म, वहीं से आगे बढ़ेगी कहानी : 
बता दें कि 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म गदर में कहानी जहां छोड़ी गई थी वहीं से इसे आगे बढ़ाया जाएगा। पीरियड ड्रामा मूवी गदर को जी स्टूडियो और अनिल शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। कहानी को शक्तिमान ने लिखा है, जबकि म्यूजिक मिथुन का है। बता दें कि लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आईं अमीषा पटेल इस फिल्म से कमबैक कर रही हैं।

77

गदर 2 से पहले इस मूवी में दिखे सनी देओल : 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल 'गदर 2' से पहले डायरेक्टर आर बाल्की की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'चुप' (Chup) में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में सनी देओल साउथ सुपरस्टार ममूटी के बेटे दलकीर सलमान (Dulquer Salman) के साथ थे। फिल्म में इनके अलावा लीड रोल में पूजा भट्ट और श्रेय धनवंतरी ने भी काम किया है।

ये भी देखें : 

'गदर 2' की रिलीज से पहले तारा सिंह के लुक में दिखे सनी देओल, एक बोला- फिर हैंडपंप उखाड़ने की तैयारी

रवीना टंडन की तरह ही खूबसूरत हैं बेटी राशा, पढ़ाई पूरी होने पर मस्त मस्त गर्ल ने लाडली के लिए कही ये बात

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
सनी देओल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Recommended image2
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम
Recommended image3
Grammy Awards 2026 Red Carpet : इन 10 हसीनाओं ने गिराईं हुस्न की बिजलियां, देखें PHOTOS
Recommended image4
Grammy Awards 2026: इन स्टार्स ने जीते सबसे बड़े अवॉर्ड, पूरी लिस्ट देखिए
Recommended image5
Rohit Shetty से पहले 5 बार गोलीबारी से थर्राया बॉलीवुड, सनी देओल के चाचा की तो जान ही ले ली
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved