MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Oscar 2026 : हॉलीवुड रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल फेल? लोगों ने किए ऐसे कमेंट

Oscar 2026 : हॉलीवुड रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल फेल? लोगों ने किए ऐसे कमेंट

Academy Awards यानी Oscars 2026 में इस बार Priyanka Chopra बतौर प्रेजेंटर नजर आईं। उन्होंने रेड कार्पेट पर Dior का व्हाइट गाउन पहना। पति Nick Jonas के साथ एंट्री ली। हालांकि उनका लुक उनके फैन्स को पंसंद नहीं आया। वे उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

2 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Mar 16 2026, 09:53 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री
Image Credit : Getty

ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा की एंट्री

प्रियंका चोपड़ा इस साल ऑस्कर में प्रेजेंटर के रूप में लौटीं। उन्होंने Dolby Theatre में हुई सेरेमनी के रेड कार्पेट पर पति निक जोनस के साथ शानदार एंट्री ली।

28
Dior के व्हाइट गाउन में दिखीं प्रियंका चोपड़ा
Image Credit : Getty

Dior के व्हाइट गाउन में दिखीं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने Dior का स्ट्रैपलेस व्हाइट गाउन पहना था। इस ड्रेस में फिटेड बॉडीस उनके सिल्हूट को उभार रही थी, जबकि स्कर्ट में हाई स्लिट और पंख जैसे डिटेलिंग थी, जिससे लुक काफी ड्रामेटिक नजर आया।

यह भी पढ़ें : OSCAR WINNERS 2026: सामने आई पूरी लिस्ट, जानिए किस फिल्म और स्टार ने जीता अवॉर्ड

38
प्रियंका चोपड़ा की ज्वेलरी और हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान
Image Credit : Getty

प्रियंका चोपड़ा की ज्वेलरी और हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान

प्रियंका चोपड़ा ने इस गाउन के साथ ब्लैक पॉइंटेड हील्स और बड़ा डायमंड नेकलेस पहना। वहीं उनके बाल सीधे और स्लीक स्टाइल में थे, जिससे उनका पूरा रेड कार्पेट लुक कंप्लीट हुआ।

48
निक जोनस का क्लासिक लुक
Image Credit : Getty

निक जोनस का क्लासिक लुक

निक जोनस ने क्लासिक ब्लैक वेलवेट टक्सीडो, व्हाइट शर्ट और बो टाई पहनी थी। उनका यह लुक हॉलीवुड के पारंपरिक रेड कार्पेट स्टाइल को दर्शा रहा था।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar The Revenge का तूफ़ान, एडवांस बुकिंग से कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई

58
फैन्स को क्यों नहीं पसंद आया प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर लुक
Image Credit : Getty

फैन्स को क्यों नहीं पसंद आया प्रियंका चोपड़ा का ऑस्कर लुक

जहां कुछ फैंस प्रियंका चोपड़ा की तारीफ कर रहे थे, वहीं इंटरनेट का बड़ा हिस्सा उनके लुक से खास प्रभावित नहीं हुआ। कई लोगों ने इसे ‘डल और ब्लैंड’ तक बता दिया।

68
प्रियंका चोपड़ा के लुक पर आए ऐसे कमेंट
Image Credit : Getty

प्रियंका चोपड़ा के लुक पर आए ऐसे कमेंट

प्रियंका चोपड़ा के लुक पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है, “लड़की, तुम इससे कहीं बेहतर कर सकती थीं, लेकिन यह लुक तो बेहद खराब है।”दूसरे यूजर का कमेंट है, ”आमतौर पर वह बहुत अच्छी ड्रेस पहनती हैं, लेकिन यह लुक बिल्कुल असर नहीं छोड़ता।”

78
प्रियंका चोपड़ा के हेयरस्टाइल और ज्वेलरी की भी हुई आलोचना
Image Credit : Getty

प्रियंका चोपड़ा के हेयरस्टाइल और ज्वेलरी की भी हुई आलोचना

एक यूजर ने लिखा, “ज्वेलरी दिलचस्प है, लेकिन मुझे ड्रेस या बाल पसंद नहीं आए। जब वह अच्छा करती हैं तो कमाल कर देती हैं, लेकिन कई बार निराश भी करती हैं।” हालांकि कुछ यूजर्स ने तारीफ़ भी की है। मसलन एक ने लिखा है, “वह उस खराब कॉर्सेट और चिपकू बालों के बावजूद भी हॉट लग रही हैं।”

88
प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में
Image Credit : Getty

प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग फ़िल्में

प्रियंका चोपड़ा पिछली बार अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ में दिखी थीं। उनकी आने वाली फिल्मों में एस.एस. राजामौली की महेश बाबू स्टारर ‘वाराणसी’ और हॉलीवुड की ‘द जजमेंट डे’ शामिल हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar The Revenge का तूफ़ान, एडवांस बुकिंग से कर डाली 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई
Recommended image2
OSCAR WINNERS 2026: सामने आई पूरी लिस्ट, जानिए किस फिल्म और स्टार ने जीता अवॉर्ड
Recommended image3
OTT Release This Week: बॉर्डर 2 से जटाधरा तक, इस हफ्ते OTT पर नया क्या, कहां देखें
Recommended image4
Rajpal Yadav की 5 बेस्ट कॉमेडी फिल्में OTT पर, देखते ही दिल खोल कर हंसने का करेगा मन
Recommended image5
Golmaal 5 में Big सरप्राइज! अक्षय कुमार संग दिखेगी ये हसीना, 17 Star मचाएंगे धमाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved