क्या अंडरवर्ल्ड के टारगेट पर आ गई थी सोनाली बेंद्रे, सालों बाद खोला राज और बताया घिनौना सच

Published : Jun 26, 2022, 06:51 AM ISTUpdated : Jun 26, 2022, 07:07 AM IST
क्या अंडरवर्ल्ड के टारगेट पर आ गई थी सोनाली बेंद्रे, सालों बाद खोला राज और बताया घिनौना सच

सार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड को लेकर एक बार चर्चा हो रही है। दरअसल, सोनाली बेंद्रे ने हाल ही में इसी लेकर बातें और कई राज से पर्दा उठाया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड इंडस्ट्री और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन हमेशा ही चर्चा में रहा है। ऐसा भी कहा जाता है कि अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई लोग फिल्म इंडस्ट्री को चलाते है। एक बार फिर अंडरवर्ल्ड को लेकर बातें हो रही है। दरअसल, सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) ने हाल ही में इस बारे में बात की और इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड को लेकर कई चौंकाने वाले राज खोले। इस दौरान सोनाली यह तक बताया कि अंडरवर्ल्ड की दखलअंदाजी की वजह से उनके हाथों से कई फिल्में निकल गई थी। बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाली ने इंडस्ट्री से जुड़े कई घिनौने राज से पर्दा हटाया। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बताया कि 90 के दशक में फिल्ममेकर्स पर अंडरवर्ल्ड द्वारा बहुत ज्यादा दबाव बनाया जाता था। उस दौरान फिल्मों में गलत तरीके से पैसा लगाया जाता था और अगर कोई उनकी बात नहीं मानता था तो वो फिल्म से हाथ धो बैठता था। उन्होंने बताया कि वो खुद को इन सब से दूर ही रखती थी और इससे उन्हें कई बार नुकसान भी हुआ।


सोनाली बेंद्रे को छोड़नी पड़ी कई फिल्में
इंटरव्यू के दौरान सोनाली बेंद्रे ने बताया - मैं उन दौरान गोल्डी बहल को डेट कर रही थी, वो एक फिल्म मेकर और उन्हें पता होता था कि किन फिल्मों पर अंडरवर्ल्ड पैसा लगा रहा है और किन मूवीज पर उनकी नजर है। गोल्डी मुझे बता देते थे और मैं उन फिल्मों को छोड़ देती थी। आज भी मुझे इस बात का दुख होता है कि मुझे कई अच्छी फिल्मों से हाथ धोना पड़ा था। इस दौरान सोनाली ने अपने करियर को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया- कई बार मुझे फिल्मों से इसलिए भी निकाल दिया जाता क्योंकि मेकर्स दबाव में आकर दूसरी हीरोइनों को साइन कर लेते है। 


सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से जीती जंग
ये तो भी जानते है कि सोनाली बेंद्रे कैंसर से जंग जीतकर आई है। अब वे दोबारा इंडस्ट्री में एक्टिव हो गई है। हाल ही में ओटीटी पर उनकी वेब सीरीज द ब्रोकन न्यूज आई थी। इसके अलावा हाल ही में वे एक रियलिटी शो में गेस्ट बनकर पहुंची थी। बता दें कि सोनाली उन एक्ट्रेसेस में से एक है, जिन्होंने बॉलीवुड के तीनों खानों यानी शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के साथ काम किया है। 

 

ये भी पढ़ें

कभी सलमान खान का हाथ पकड़ आगे बढ़े थे अर्जुन कपूर लेकिन इश्कबाजी ने बना दिया भाईजान का दुश्मन

4 साल से घर बैठे हैं शाहरुख खान फिर भी कम नहीं हुए ठाठ-बाट, प्रॉपर्टी भी बढ़कर हो गई इतने करोड़

एक चूक होती तो बाप करता था इस सिंगर की बेल्ट से पिटाई, मौत का था इतना खौफ घर में कर रखा था ऐसा इंतजाम

तो क्या मां की अकड़ ने करिश्मा कपूर को नहीं बनने दिया बच्चन बहू, शादी से पहले ही रख दी थी ऐसी शर्त

तलाकशुदा शख्स से शादी कर नर्क बन गई थी करिश्मा कपूर की जिंदगी, नहीं बख्शा था देवर-सास ने भी 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम