- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कभी सलमान खान का हाथ पकड़ आगे बढ़े थे अर्जुन कपूर लेकिन इश्कबाजी ने बना दिया भाईजान का दुश्मन
कभी सलमान खान का हाथ पकड़ आगे बढ़े थे अर्जुन कपूर लेकिन इश्कबाजी ने बना दिया भाईजान का दुश्मन
एंटरटेनमेंट डेस्क. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 26 जून, 1985 को मुंबई में हुआ था। वे फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) के बेटे और एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) के भतीजे है। 10 साल से इंडस्ट्री में एक्टिव अर्जुन अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वे लंबे समय से खुद से उम्र में कई साल बड़ी मलाइका अरोड़ा (Maliaka Arora) के साथ रिलेशनशिप में है। शायद कम ही लोग जानते हैं कि उनको डेब्यू से पहले सलमान खान (Salman Khan) ने ग्रूम किया था, लेकिन दोनों के रिश्तों में तब खटास आ गई, जब अर्जुन का नाम मलाइका के साथ जुड़ा। आज दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते है। नीचे पढ़ें अर्जुन कपूर इश्कबाजी के चक्कर में कैसे बन बैठे सलमान खान के दुश्मन...

फिल्म इशकजादे से बॉलीवुड में कदम रखने वाले अर्जुन कपूर ने एक्टिंग में डेब्यू करने से पहले बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर कई फिल्मों में काम किया। उनकी पहली फिल्म हिट साबित हुई थी। इसका बाद उन्होंने कुछ और हिट फिल्मों में काम किया।
शायद कम ही लोग जानते है कि अर्जुन कपूर कभी सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। दोनों ने करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इनके रिलेशनशिप की खबर घरवालों को भी थी। उनका सलमान के घर आना जाना था। इसी दौरान उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से भी हुई।
हालांकि, 2 साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था - अर्पिता ने अचानक मुझसे ब्रेकअप कर लिया था। ब्रेकअप के बाद भी सलमान सर ने मुझे सपोर्ट किया। डेब्यू से पहले उन्होंने 50 किलो वजन कम करने में मेरी मदद की थी।
अर्पिता खान से ब्रेकअप के बाद अर्जुन का नाम मलाइका अरोड़ा के साथ जुड़ने लगा। यह बात जब सलमान के कानों तक पहुंची तो दोनों के रिश्तों में खटास आ गई। ये दूरी अभी भी कायम है। मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी कहा गया था कि अरबाज-मलाइका का रिश्ता टूटने की वजह सलमान, अर्जुन को ही मानते है।
अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अक्सर साथ देखा जाने लगा था। हालांकि, तब भी दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा। 2019 में अर्जुन के 34वें जन्मदिन पर दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियल किया। अब खबर है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे।
बात अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी करियर ज्यादा हिट नहीं रहा। उनके खाते में हिट फिल्में कम और फ्लॉप ज्यादा है। उनकी अपकमिंग फिल्म एक विलेन रिटर्न है। इसके अलावा वे लेडी किलर में भूमि पेंडनेकर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।
तो क्या मां की अकड़ ने करिश्मा कपूर को नहीं बनने दिया बच्चन बहू, शादी से पहले ही रख दी थी ऐसी शर्त
तलाकशुदा शख्स से शादी कर नर्क बन गई थी करिश्मा कपूर की जिंदगी, नहीं बख्शा था देवर-सास ने भी
PHOTOS में देखें पत्नी-बच्चों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते हैं संजय दत्त, खास है घर की एक दीवार
वो हीरोइन जिसकी वजह से आपस में भिड़ गए थे कपूर खानदान के ये बाप-बेटे, एक-दूसरे से करने लगे थे नफरत
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।