
एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से एक खुश कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) नाना बन गए है और उनकी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) मां बन गई है। सोनम ने शनिवार को बेटे को जन्म दिया है। बेटा होने की जानकारी सोनम कुछ मिनट पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा- 20 अगस्त, 2022 को एक खूबसूरत बेटे को जन्म दिया है और मैं बहुत खुश हूं और इसके लिए भगवान की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने पोस्ट के लिए सभी डॉक्टर्स और नर्सेज को थैंक्स कहा। साथ ही यह भी लिखा कि अभी तो ये शुरुआत है लेकिन मैं जानती हूं कि अब मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। उनकी पोस्ट पर सेलेब्स के साथ फैन्स भी बधाई दे रहे है।
शादी के 4 साल बाद मां बनी सोनम कपूर
बता दें कि सोनम कपूर ने अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 2018 में शादी की थी। शादी के बाद वे पति के साथ लंदन शिफ्ट हो गई थी। इसी साल मार्च में सोनम ने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। नाना बनने की खुशखबरी मिलने के बाद अनिल कपूर बेहद खुश थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटी-दामाद को बधाई देते हुए खुशी भी जाहिर की थी। कुछ महीने पहले सोनम की गोद भराई की सेरेमनी लंदन में आयोजित की गई थी। इतना ही नहीं उनकी गोद भराई की एक सेरेमनी मुंबई में पेरेंट्स के घर पर भी होने वाली थी, जिसके लिए सोमन लंदन से पति के साथ मुंबई आई थी। हालांकि, कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए यह सरेमनी कैंसिल करनी पड़ी थी।
6 महीने पेरेंट्स के पास ही रहेगी सोनम कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को सोनम अब बेटे के साथ पेरेंट्स अनिल कपूर और सुनीता कपूर के घर पर ही रहेगी। वह यहां करीब 6 महीने रहेगी और उसके बाद लंदन रवाना हो जाएगी। बता दें कि नीतू कपूर ने सोनम को बेटा होने की जानकारी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। उन्होंने सोनम द्वारा शेयर पोस्ट को ही री-पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने अनिल-सुनीता को बधाई भी दी है।
ये भी पढ़ें
Sexy Photos: खुशी कपूर की हॉटनेस ने इंटरनेट पर लगाई आग, बहन का बोल्ड लुक देख उड़े जाह्नवी के होश
कौन सा है वो अखिरी दांव जिससे आमिर खान बचा सकते है Laal Singh Chaddha, लागत वसूलने चल सकते है ये चाल
कोख में खोया बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेस ने अपना बच्चा, एक की तो 14 बार फेल हुई प्रेग्नेंसी
10 साल में अक्षय कुमार ने तीनों खान के स्टारडम पर लगाया ब्रेक, अब खुद की लाज बचाना हो रहा मुश्किल
पति अजय देवगन संग रिश्ते पर काजोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया 2 बार कोख उजड़ने का दर्द भी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।