- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- कोख में खोया बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेस ने अपना बच्चा, एक की तो 14 बार फेल हुई प्रेग्नेंसी
कोख में खोया बॉलीवुड की इन 8 एक्ट्रेस ने अपना बच्चा, एक की तो 14 बार फेल हुई प्रेग्नेंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क. काजोल (Kajol) ने हाल ही में एक इंटरएक्शन के दौरान बताया कि उन्होंने दो बार मिजकैरेज का दर्द झेला है। उन्होंने बताया कि फिल्म कभी खुश कभी गम के दौरान उनका पहला मिसकैरेज हुआ था। इस दौरान वे इतने दर्द में थी कि फिल्म को कामयाबी को एन्जॉय तक नहीं कर पाई थी। इसके बाद उनका दोबारा मिसकैरेज हुआ। दूसरी बार उन्हें बहुत ज्यादा दर्द झेलना पड़ा, जिसे बर्दाश्त करना उनके लिए काफी मुश्किल हुआ। इसके बाद उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी कामयाब हुई और उन्होंने बेटी न्यासा को जन्म दिया। इसके बाद वे युग की भी मां बनी। वैसे आपको बता दें कि सिर्फ काजोल ही नहीं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस है, जो मिसकैरेज के दर्द से गुजरी है। नीचे पढ़ें आखिर किन एक्ट्रेसेस ने कोख में ही खो दिया था अपना बच्चा...

काजोल ने इंटरव्यू के दौरान अपना दर्द बयान करते हुए कहा- मिसकैरेज के दौरान वे काफी बुरे दौर से गुजरी। उन्हें समझ नहीं आ रहा थी कि इस स्थिति से कैसे निकला जाए। हालांकि, वक्त के साथ धीरे-धीरे सबकुछ ठीक होता गया।
कश्मीरा शाह के साथ तो बहुत ही बुरा हुआ। उन्होंने 14 बार प्रेग्नेंट होने की कोशिश की और 14 ही बार उनका मिसकैरेज हो गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था- मैंने फैमिली प्लानिंग के लिए अपने काम तक से दूरी बना ली थी। कई बार कोशिश की लेकिन हर बार फेल हुई। बार-बार मिसकैरेज होने की वजह से मेरी हेल्थ पर बुरा असर होने लगा था। फिर हमने सरोगेसी का सहारा लिया और दो बेटों के पेरेंट बने।
शिल्पा शेट्टी ने 2012 में बेटे विआन को जन्म दिया था। हालांकि, विआन से पहले उन्होंने मिसकैरेज में अपना बच्चा खो दिया था। इसके बाद वह दोबारा मां बनना चाहती थी और इसके लिए उन्होंने कई बार ट्राई भी किया। लेकिन हर बार उन्होंने अपना बच्चा कोख में ही खो दिया। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब भी वे जब भी प्रेग्नेंट हुई तभी कुछ कॉम्पीकेशन्स हुए और उन्होंने अपना बच्चा खो दिया। इसके बाद वे सरोगेसी से बेटी की मां बनी।
महिमा चौधरी एक बेटी की मां है। लेकिन इस बेटी को जन्म देने से पहले उनका 2 बार मिसकैरेज हुआ था। दोनों ही बार अपना बच्चा कोख में खो देने के कारण महिमा को काफी दर्द से गुजरना पड़ा था। महिमा हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से उभरी है।
अमृता राव यूं तो एक बेटे की मां है, लेकिन उन्हें भी मिसकैरेज के दर्द से गुजरना पड़ा। अमृता ने पहले कुछ कॉम्प्लिकेशंस के कारण सरोगेसी चुना था लेकिन उनकी सेरोगेसी भी सफल नहीं हो पाई थी। इसके बाद उनका मिसकैरेज हो गया। हालांकि, आखिरकार वे मां बन पाई।
बॉलीवुड की कई फिल्मों की प्रोड्यूसर और शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी है। बेटे आर्यन खान के जन्म से पहले गौरी का मिसकैरेज हो गया था और वह दौर उनके लिए काफी दर्दभरा था। हालांकि, अब वे तीन बच्चों की मां है। बेटा अबराम सरोगेसी से पैदा हुआ है।
क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा दो बच्चों की मां है। लेकिन आपको बता दें कि बेटी के जन्म के बाद जब उन्होंने दोबारा बच्चे की प्लानिंग की तो उन्हें 2 बार मिसकैरेज का दर्द झलना पड़ा। फिर कही जाकर उन्होंने बेटे को जन्म दिया।
रश्मि देसाई शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रेग्नेंट हो गई थी। लेकिन रियलिटी शो झलक दिखला में हिस्सा लेने के दौरान उनका मिसकैरेज हो गया और वह शो का हिस्सा भी नहीं बन पाई। हालांकि, कुछ साल बाद उनका पति नंदिश से तलाक हो गया था।
ये भी पढ़ें
पति अजय देवगन संग रिश्ते पर काजोल ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बयां किया 2 बार कोख उजड़ने का दर्द भी
Shocking: 27 साल के करियर और परिवार को छोड़ सन्यासी बनी TV एक्ट्रेस, बताया क्यों उठाया ऐसा कदम
8 दिन में जितनी कमाई लाल सिंह चड्ढा ने की, उतनी अकेले आमिर खान ने वसूली फीस, इन्हें मिले इतने
वो एक्टर जिसने 17 बार 'कृष्ण' बन रचा इतिहास, लोग असल में मानने लगे थे भगवान, करते थे पूजा
लाख समझाया नहीं मानें, फिर इस कारण TV के कृष्ण को टेकने पड़े घुटने, बाद में जो हुआ नहीं कर पाए यकीन
Laal Singh Chaddha पर भारी पड़ा बायकॉट का फंडा, वरना आमिर खान की ये 4 फिल्में विवाद के बाद भी रही हिट
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।