
मुंबई. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने मां बनने की जानकारी क्या शेयर की उनके घर-परिवार में खुशियों की लहर छा गई। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वे पति आनंद आहूजा ( Anand Ahuja) की गोद में लेटी नजर आई थी। इन फोटोज में सोनम और आनंद डिफरेंट मूड्स में नजर आए थे। बेटी की प्रेग्नेंसी की खबर सुमकर पापा अनिल कपूर (Anil Kapoor) की तो खुशी को ठिकाना ही नहीं है। उन्होंने नाना बनने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। अब सोनम की सास प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) का रिएक्शन सामने आया है। प्रिया भी दादी बनने को लेकर सुपरएक्साइटेड नजर आई। उन्होंने अपनी बहू सोनम की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटो का क्लोजअप शॉर्ट शेयर कर लिखा- दादी बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं। मैं इंतजार नहीं कर सकती। लव यू माय बच्चास, भगवान आपको खुश रखे।
4 महीने की प्रेग्नेंट है सोनम कपूर
आपको बता दें कि सोनम कपूर 4 महीने की प्रेग्नेंट है। फिलहाल वे लंदन में पति के साथ रह रही है। आपतो बता दें कि सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी। अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी खूब धूमधाम से की थी। इस शादी में करीब-करीब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही शामिल हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के डेटिंग की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी।
शादी के बाद चली गई लंदन
आपको बता दें कि यूं तो सोनम कपूर का ससुराल दिल्ली में है, लेकिन वे पति आनंद के साथ लंदन में रहती है। लंदन में उनका आलीशान घर है। वे कई बार अपने घर की फोटोज भी शेयर कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर करीना कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, करिश्मा कपूर, भूमि पेडनेकर सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी।
- आपको बता दें कि सोनम कपूर का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सुपरफ्लॉप फिल्म सावरियां से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके पहले हीरो रणबीर कपूर थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया, हालांकि, वे अपने दम पर एकाध ही फिल्म हिट करवा पाई। उनकी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड है।
छोटी ड्रेस, खुले बाल और लाल लिपस्टिक लगाए दिखी Rani Mukherji, इनकी ख्वाहिश पूरी करने किया ये काम
जब 36 साल बड़े अमिताभ बच्चन संग Rani Mukerji ने किया था Kiss सीन, ये देख हर कोई रह गया था हैरान
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।