बहू Sonam Kapoor की प्रेग्नेंसी की बात सुन सुपर एक्साइटेड है सास, दादी बनने की खुशी कुछ तरह की बयां

सोमवार को सोनम कपूर ने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी सभी के साथ शेयर की थी। वे 4 महीने की प्रेग्नेंट है और इसी साल अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 22, 2022 5:09 AM IST

मुंबई. सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने मां बनने की जानकारी क्या शेयर की उनके घर-परिवार में खुशियों की लहर छा गई। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें वे पति आनंद आहूजा ( Anand Ahuja) की गोद में लेटी नजर आई थी। इन फोटोज में सोनम और आनंद डिफरेंट मूड्स में नजर आए थे। बेटी की प्रेग्नेंसी की खबर सुमकर पापा अनिल कपूर (Anil Kapoor) की तो खुशी को ठिकाना ही नहीं है। उन्होंने नाना बनने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की थी। अब सोनम की सास प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) का रिएक्शन सामने आया है। प्रिया भी दादी बनने को लेकर सुपरएक्साइटेड नजर आई। उन्होंने अपनी बहू सोनम की बेबी बंप फ्लॉन्ट करते फोटो का क्लोजअप शॉर्ट शेयर कर लिखा- दादी बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं। मैं इंतजार नहीं कर सकती। लव यू माय बच्चास, भगवान आपको खुश रखे।


4 महीने की प्रेग्नेंट है सोनम कपूर
आपको बता दें कि सोनम कपूर 4 महीने की प्रेग्नेंट है। फिलहाल वे लंदन में पति के साथ रह रही है। आपतो बता दें कि सोनम की शादी 2018 में दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा से मुंबई में हुई थी। अनिल कपूर ने अपनी बेटी की शादी खूब धूमधाम से की थी। इस शादी में करीब-करीब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ही शामिल हुई। शादी के बाद उन्होंने बेटी के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी किया था। आपको बता दें कि शादी से पहले सोनम और आनंद ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों के डेटिंग की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती थी। 

Latest Videos


शादी के बाद चली गई लंदन
आपको बता दें कि यूं तो सोनम कपूर का ससुराल दिल्ली में है, लेकिन वे पति आनंद के साथ लंदन में रहती है। लंदन में उनका आलीशान घर है। वे कई बार अपने घर की फोटोज भी शेयर कर चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम इस साल अगस्त में अपने पहले बच्चे को जन्म देगी। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर करीना कपूर, अनन्या पांडे, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, करिश्मा कपूर, भूमि पेडनेकर सहित कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी। 


- आपको बता दें कि सोनम कपूर का एक्टिंग करियर कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने सुपरफ्लॉप फिल्म सावरियां से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनके पहले हीरो रणबीर कपूर थे। इसके बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया, हालांकि, वे अपने दम पर एकाध ही फिल्म हिट करवा पाई। उनकी अपकमिंग फिल्म ब्लाइंड है।

 

ये भी पढ़ें
इस क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगी Taapsee Pannu, इनके पहले ये स्टार्स भी निभा चुके है खिलाड़ियों का रोल

छोटी ड्रेस, खुले बाल और लाल लिपस्टिक लगाए दिखी Rani Mukherji, इनकी ख्वाहिश पूरी करने किया ये काम

द कश्मीर फाइल्स की शुरुआत में क्रिकेट खेलने वाला लड़का आया सामने, बताया आतंकियों ने क्या किया उसके साथ

करीना कपूर के चेहरे को ये क्या हो गया, दिखे लाल-लाल चकत्ते; बहन करिश्मा ने शेयर की फोटो तो लोग पूछ रहे सवाल

हद है इतनी जल्दी में थी Kareena Kapoor कि बाथरोब पहने ही घर निकली बाहर, बिना मेकअप और चप्पलों में आई नजर

जब 36 साल बड़े अमिताभ बच्चन संग Rani Mukerji ने किया था Kiss सीन, ये देख हर कोई रह गया था हैरान

 

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

Bulldozer Action पर Asaduddin Owaisi ने BJP को जमकर धोया
कार से हो सकता हैं कैंसर! 99% गाड़ियों में है खतरा
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
नक्सली सोच से लेकर भ्रष्टाचार के जन्मदाता तक, PM Modi ने जम्मू में कांग्रेस को जमकर सुनाया
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ